लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर हस्तक्षेप से किया इनकार, कहा- 'हाईकोर्ट में अपील करें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2024 11:31 IST

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमत सोरेन की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई भी राहतसुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तीर में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से किया इनकार कोर्ट ने सोरेन के वकील कपिल सिब्बल से कहा कि रांची हाईकोर्ट में अपील करें

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमत सोरेन की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से स्पष्ट इनकार कर दिया।

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने हेमंत सोरेन के वकीलों को सलाह दी कि वो इस मुद्दे को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय जाये तो बेहतर होगा।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार शीर्ष अदालत ने हेमंत सोरेन की ओर से याचिका को पेश करने वाले वकील कपिल सिब्बल से पूछा, "आप इस विषय को लेक उच्च न्यायालय क्यों नहीं जाते।"

कोर्ट की इस टिप्पणी पर कपिल सिब्बल ने कहा कि चूंकि यह मामला एक राज्य के मुख्यमंत्री से संबंधित है, जिसे ईडी द्वारा अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इसलिए यह मामला देश की सबसे बड़ी अदालत में सुने जाने के लायक है।

इस पर शीर्ष अदालत ने हेमंत सोरेन के वकील से कहा, "देश की सारी अदालतें सभी के लिए खुली हैं और उच्च न्यायालय भी तो संवैधानिक अदालतें होती हैं। अगर इस मामले में संवैधानिक नियमों का उलंघन हुआ है तो आप वहां पर अपील कर सकते हैं।"

इसके साथ ही देश की शीर्ष अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के खिलाफ अपने गिरफ्कारी को अवैध बताते हुए दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है।

मालूम हो कि राची स्थित सेना के भूमि से जुड़े अवैध क्रय-विक्रय के मामले में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच करते हुए केंद्रीय एजेंसी ईडी ने बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें गुरुवार को रांची की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनसुप्रीम कोर्टकपिल सिब्बलप्रवर्तन निदेशालयझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस