लाइव न्यूज़ :

हेमंत नगराले ने महाराष्ट्र के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:23 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला।

उल्लेखनीय है कि सुबोध जायसवाल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक (डीजी) बनाए जाने से डीजीपी का पद रिक्त हुआ था।

नगराले 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं और फिलहाल महानिदेशक (तकनीक व विधि) के पद पर तैनात हैं। नगराले (58) ने दक्षिण मुंबई में डीजीपी कार्यालय में जायसवाल से पदभार ग्रहण किया।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के गृह विभाग ने जायसवाल के सीआईएसएफ के डीजी बनने के बाद नगराले को महाराष्ट्र के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

प्रदेश सरकार ने इससे पहले बृहस्पतिवार को 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जायसवाल को उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिये पदभार मुक्त कर दिया था।

नगराले, इससे पहले मई 2016 से जुलाई 2018 तक नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त समेत प्रदेश में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर