लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी ने नामांकन दाखिल करने के बाद की घोषणा, 2019 के बाद नहीं लडूंगी चुनाव

By भाषा | Updated: March 25, 2019 17:09 IST

लोकसभा चुनाव 2019: हेमा मालिनी ने 16वीं लोकसभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में तत्कालीन सांसद जयंत चैधरी को तीन लाख 30 हजार से भी अधिक मतों से शिकस्त देकर यह सीट राष्ट्रीय लोकदल से हासिल की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी ने पर्चा भरने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृन्दावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की।हेमा मालिनी ने कहा- ''बरसों से मेरा सपना था कि मैं मथुरा के लिए कुछ कर सकूं''

मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वे अगली बार स्वयं चुनाव न लड़कर युवाओं को आगे आने का मौका देंगी तथा खुद संगठन के कार्य करना पसंद करेंगी।चुनाव के संयोजन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल एवं चार अन्य प्रस्तावक व समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा आखिरी चुनाव है। मैं इसके बाद कोई चुनाव नहीं लड़ूंगी और इसकी जगह संगठन में रहकर जनता की भलाई के कार्य करना चाहूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बरसों से मेरा सपना था कि मैं मथुरा के लिए कुछ कर सकूं। इसलिए, पिछले पांच वर्षों में काफी-कुछ करने की कोशिश की। लेकिन, अभी बहुत कुछ करना रह गया है। उम्मीद करती हूं कि यहां की जनता मुझे वह सब भी करने का मौका देगी। मैं इस नगरी को कृष्ण काल के समान ही भव्य एवं दिव्य नगरी बनाना चाहती हूं।’ पर्चा भरने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वृन्दावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। ठाकुरजी का आशीर्वाद लेकर हेमा मालिनी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि हेमा मालिनी ने 16वीं लोकसभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में तत्कालीन सांसद जयंत चैधरी को तीन लाख 30 हजार से भी अधिक मतों से शिकस्त देकर यह सीट राष्ट्रीय लोकदल से हासिल की थी। उनके खिलाफ यहां से कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। सपा-बसपा के गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 

टॅग्स :हेमा मालिनीलोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया