हेलीकॉप्टर दुर्घटना : 10 सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर के पहचान की प्रक्रिया जारी
By भाषा | Updated: December 11, 2021 00:47 IST2021-12-11T00:47:58+5:302021-12-11T00:47:58+5:30

हेलीकॉप्टर दुर्घटना : 10 सैन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर के पहचान की प्रक्रिया जारी
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सशस्त्र बलों के 10 कर्मियों के परिवार के सदस्यों की संवेदनाओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके पार्थिव शरीर की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सभी 10 सैन्य कर्मियों के परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर की पहचान के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्थिक शरीर की पहचान के लिए वैज्ञानिकों उपायों के साथ ही परिवार के सदस्यों की मदद ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि पार्थिव शरीर की ‘‘सही पहचान’’ होने के बाद उन्हें परिवारों को सौंप दिया जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।