लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं शनिवार को भी निलंबित

By भाषा | Updated: September 24, 2022 07:21 IST

जिला स्कूल निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, ‘‘भारी बारिश और सड़कों पर अत्यधिक जलभराव के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट ने सभी बोर्ड के सभी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए 24 सितंबर को अवकाश घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को भी बारिश जारी रही, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गयाजिले के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण सड़कों पर जाम की सूचना मिली।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा की कि बारिश के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं शनिवार को निलंबित रहेंगी। जिला प्रशासन ने इससे पहले लगातार बारिश के मद्देनजर स्कूलों को शुक्रवार के लिए बंद करने की घोषणा की थी।

जिला स्कूल निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, ‘‘भारी बारिश और सड़कों पर अत्यधिक जलभराव के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट ने सभी बोर्ड के सभी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए 24 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। इसलिए, सभी प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए।’’ मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी बारिश का अनुमान जताया है। गौतम बुद्ध नगर में बृहस्पतिवार से लगातार बारिश हो रही है।

शुक्रवार को भी बारिश जारी रही, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण सड़कों पर जाम की सूचना मिली। वहीं पुलिस ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में जिले में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

टॅग्स :नॉएडागाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत