लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के हिस्सों में भारी वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त, कई ट्रेनें रद्द

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:27 IST

Open in App

कोलकाता, 30 जुलाई पश्चिम बंगाल में गंगा के आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने के कारण पिछले दो दिन से भारी बारिश होने से राज्य के दक्षिणी भाग के कई जिलों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं तथा नदियों का जलस्तर बढ गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा और कोलकाता टर्मिनल स्टेशनों पर रेल की पटरियां पानी में डूब गई हैं जिसकी वजह से पूर्वी रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे की कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या उनका समय बदल दिया गया है।

पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वा एक्सप्रेस, लाल कुआं एक्सप्रेस, हूल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं जबकि हावड़ा-नयी दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस का समय बदल दिया गया है।

सियालदह डिवीजन में कोलकाता-लालगोला एक्सप्रेस और कोलकाता-हजारदुआरी एक्सप्रेस को आज के लिए रद्द कर दिया गया जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस और राधिकापुर-कोलकाता एक्सप्रेस स्पेशल को तय दूरी से कम पर ही रोक दिया गया।

दक्षिण पूर्वी रेलवे ने हावड़ा से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई) जाने वाली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन तथा अन्य ट्रेनों को रद्द कर दिया और कई अन्य ट्रेनों का समय बदल दिया गया। कोलकाता, न्यू टाउन और हावड़ा शहर में कई स्थानों पर आज जलजमाव रहा जिससे निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि गंगा के आसपास निर्मित कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिन में झारखंड, दक्षिण बिहार और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पुरुलिया, झारग्राम, पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पश्चिम वर्धमान, पूर्व वर्धमान और बीरभूम जिलों में शनिवार सुबह तक भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने कहा कि रविवार तक दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है और जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरदुआर में भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos