लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:54 IST

Open in App

औरंगाबाद, सात सितंबर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जहां 24 घंटों में 65 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे सिंचाई परियोजनाओं में जल स्तर बढ़ गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ में 28, परभणी में दो और हिंगोली से 20 सहित कम से कम 50 अंचल में मंगलवार सुबह तक 24 घंटों में 65 मिमी से अधिक बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि नांदेड़ जिले में सबसे अधिक वर्षा 128.50 मिमी अर्धपुर में दर्ज की गई, इसके बाद तमसा सर्कल में 122.75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि हिंगोली के 20 अंचलों में से सबसे अधिक 131 मिमी बारिश कलमनुरी तालुका के वारंगा में दर्ज की गई, इसके बाद डोंगरकड़ा में 108.75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नांदेड़ में जिला प्रशासन के अनुसार, हिमायतनगर तालुका के पोटा गांव में बिजली गिरने से दो बैलों की मौत हो गई, जबकि तीन मवेशी बाढ़ में डूब गए।

इसके अलावा, दो लोगों को कुंतूर और मुखेड के जलमग्न हिस्सों से बचाया गया, और मेथी गांव निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति बाढ़ में डूब गया।

एक अधिकारी ने बताया कि गोदावरी नदी और उसकी सहायक नदियों के पास के इलाकों में सिंचाई परियोजनाओं में जल स्तर बढ़ गया है।

अधिकारी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर नांदेड़ शहर में नदी के किनारे के इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना