लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, दक्षिण में भी लू का प्रकोप जारी, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री

By भाषा | Updated: May 28, 2019 14:35 IST

तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा में सोमवार को लू का प्रकोप रहा और इन राज्यों में कई स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। रामागुंडम में इस मौसम का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने इन राज्यों के लोगों को सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें और लू से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतें। पश्चिम ओडिशा का सोनपुर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी सहित समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को अगले दो-तीन दिन तक चिलचिलाती गर्मी एवं शुष्क मौसम से राहत नहीं मिलने का पूर्वानुमान जताया है।

वहीं, देश के सीमाई राज्यों में जम्मू कश्मीर के जम्मू एवं राजस्थान में गर्मी चरम पर रही। दक्षिण भारत के तेलंगाना में भी लू का प्रकोप जारी है। तेलंगाना में 31 मई तक लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। वहीं राज्य के आदिलाबाद जिले में मंगलवार को अधिकतम 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हवा में नमी का स्तर 15 और 57 प्रतिशत के बीच घटता-बढ़ता रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार के दिन भी भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है और पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि शहर में दूर-दराज के इलाकों में लू चल सकती है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम अधिकारियों ने इससे पहले अनुमान जताया था कि इस सप्ताह पारा ऊपर चढ़ना जारी रहेगा।

मई के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ भागों में लू चल सकती

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि मई के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कुछ भागों में लू चल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, हैदराबाद ने चेतावनी दी है कि तेलंगाना के सभी जिलों में सुदूरवर्ती इलाकों में बुधवार से 31 मई तक लू की स्थिति बने रहने की आशंका है।

आदिलाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निजामाबाद में यह 45.9 डिग्री सेल्सियस, नलगोंडा में 45.5 डिग्री सेल्सियस जबकि हैदराबाद में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सीधे-सीधे धूप के संपर्क से बचने और लू से बचाव के लिये जरूरी उपाय करने की सलाह दी है।

रामागुंडम में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तेलंगाना के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। राज्य सरकार ने लू की स्थिति को देखते हुए बीते शुक्रवार को स्कूलों में 11 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।

तेलंगाना में स्कूल 12 जून को खुलेंगे। जम्मू में मंगलवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शहर के तापमान में पिछले कुछ दिन से इजाफा हो रहा है।

उन्होंने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम यानी 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिये आधार शिविर रियासी जिला स्थित कटरा शहर जम्मू संभाग का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलने से आमजनजीवन प्रभावित रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार श्रीगंगानगर-जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.2-45.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 45.1 और कोटा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.6, जोधपुर में 44.5, अजमेर में 43.5, और राजधानी जयपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की आशंका जताई है। 

ओडिशा में कम से कम 11 स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक

राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम गर्म और शुष्क बना रहा जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महानगर में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ओडिशा में कम से कम 11 स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के पश्चिमी इलाके में अगले दो दिनों तक लू चलने की स्थिति रहेगी और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी।

पश्चिम ओडिशा का सोनपुर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा, पंजाब और चण्डीगढ़ के अधिकतर स्थानों पर तापमान मौसम के सामान्य से अधिक बना रहा। हरियाणा के नारनौल में सर्वाधिक 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री अधिक है।

हिसार में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा। पंजाब के अमृतसर में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा और मंगलवार को यह 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों के लोगों को सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें और लू से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतें। 

टॅग्स :दिल्लीतेलंगानाओड़िसानॉएडाउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना