लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने केरल में कोविड-19 स्थिति को लेकर विजयन से बात की

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर बात की और स्थिति के प्रबंधन में उनका सहयोग मांगा।

केरल में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, देश में सामने आ रहे कोविड​​​​-19 के कुल मामलों में से 49.85 प्रतिशत मामले इस दक्षिणी राज्य से आ रहे हैं।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘एनसीडीसी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की टीम केरल से लौट आयी है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मैंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी से फोन पर बात की है और राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने केरल में मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिक सक्रिय उपाय और सावधानी बरतने के लिए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जी को एक पत्र भी लिखा है। मैंने स्थिति के प्रबंधन में राज्य का सहयोग मांगा है और केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।’’

केंद्र ने केरल में छह सदस्यीय टीम भेजी थी और उसने स्थिति के समग्र प्रबंधन पर राज्य के साथ कुछ अवलोकन साझा किये हैं।

अधिकारियों ने कहा कि केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 23,676 नये मामले सामने आये थे जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 34.49 लाख हो गए। वहीं 148 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 17,103 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत