लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन- दवाओं की कमी नहीं, करीब 3 महीने का स्टॉक, 21 हवाई अड्डों पर जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 17:10 IST

कोरोना वायरस पर उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- चीन के बाहर कोरोना वायरस की वजह से दो मौते हुई हैं जिनमें से एक हॉन्ग कॉन्ग और फिलीपींस में हुई हैं। चीन से बाहर करॉना के लगभग 500 केस पॉजिटिव हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस प्रभावित वुहान शहर से निकाले गये 645 भारतीयों की इस वायरस के लिए जांच की गई थी।जांच में कोरोना वायरस का कोई भी मामला नहीं मिला।

केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये तीन लोगों की स्थिति अब स्थिर: सरकार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केरल में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये तीन लोगों की हालत अब स्थिर है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस प्रभावित वुहान शहर से निकाले गये 645 भारतीयों की इस वायरस के लिए जांच की गई थी। जांच में कोरोना वायरस का कोई भी मामला नहीं मिला। स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 21 हवाई अड्डों पर लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया, ‘‘सभी राज्यों को दिशानिर्देशों और एहतियाती उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। ’’ 

कोरोना वायरस पर उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- चीन के बाहर कोरोना वायरस की वजह से दो मौते हुई हैं जिनमें से एक हॉन्ग कॉन्ग और फिलीपींस में हुई हैं। चीन से बाहर करॉना के लगभग 500 केस पॉजिटिव हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के मद्देनजर हमने शुरुआती दौर में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 17 जनवरी को एक अडवाइजरी जारी कर दी थी। इसमें अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड, मास्क और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं के बारे में कहा गया था। 

17 जनवरी को अडवाइजरी जारी करने के बाद से ही हम लगातार राज्यों के संपर्क में हैं। इसके अलावा हमने विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, बेंगलुरु और कोच्चि जैसे एयरपोर्ट पर शुरुआती दौर में ही हमने आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी, बाद में इसे बढ़ाकर देश के 21 एयरपोर्ट्स पर कर दिया था। कोरोना वायरस संकट के कारण दवाओं की कमी नहीं होगी। करीब 3 महीने का स्टॉक बना लिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनदिल्लीहर्षवर्धननरेंद्र मोदीकेरलपिनाराई विजयनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह