लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ओमीक्रोन स्वरूप से किसी की मौत नहीं हुई है: स्वास्थ्य सचिव

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:10 IST

Open in App

चेन्नई, 30 दिसंबर तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से किसी की जान नहीं गई है या फेफड़ों में गंभीर संक्रमण नहीं हुआ है, लेकिन किसी को भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

ग्रेटर चेन्नई निगम (जीसीसी) के आयुक्त गगनदीप सिंह बेदी ने कहा कि निगम ने नये साल के जश्न के मद्देनजर आवासीय इलाकों में कोई सामाजिक समारोह हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी के लिए ‘प्रवर्तन दल’ तैनात किए हैं और इस तरह के आयोजन किए जाने पर आयोजकों को दंडित करने की चेतावनी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव जे. राधाकृष्णन ने बेदी के साथ यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘स्वास्थ्य विशेषज्ञों की व्यापक राय यह है कि ओमीक्रोन के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और न ही फेफड़ों के संक्रमण का कोई मामला सामने आया है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि, जनता को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करके इसमें अपना सहयोग देना चाहिए और कोई भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या विवाह या सामाजिक कार्यक्रमों पर कोई प्रतिबंध होगा जहां लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन इस संबंध में शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बेदी ने कहा कि निगम ने कॉलेजों और स्कूलों को छात्रों को समूहों में भोजन नहीं करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनकर अपना सहयोग देने का निर्देश दिया है।

नये साल के जश्न के मद्देनजर, उन्होंने कहा कि जीसीसी ने ‘‘प्रवर्तन दल’’ तैनात किए हैं जो यह जांच करेंगे कि कहीं लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा तो नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई सामाजिक समारोह होता है तो हम कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए