लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल शुक्रवार रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि16 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के एक दिन में 1,31,968 नए मामले

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,31,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,30,60,542 हो गई।

दि52 आयोग ममता दूसरी लीड नोटिस

केंद्रीय बलों पर टिप्पणी के लिए ममता को चुनाव आयोग का नोटिस, ममता ने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया है।

दि86 दिल्ली किसान सड़क अवरुद्ध

24 घंटे के लिये केएमपी-केजीपी एक्सप्रेसवे अवरुद्ध करेंगे आंदोलनकारी किसान

नयी दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध- प्रदर्शन कर रहे किसान शनिवार सुबह से 24 घंटे के लिये कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर आवाजाही को अवरुद्ध करेंगे।

वि42 ब्रिटेन दूसरी लीड फिलिप

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में निधन

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी।

दि76 राहुल मोदी लीड टीका

राहुल का प्रधानमंत्री से आग्रह: सभी जरूरतमंदों को लगे टीका, निर्यात पर तत्काल लगाई जाए रोक

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के टीके की खरीद एवं वितरण में राज्यों की भूमिका बढ़ाने के साथ ही सभी जरूरतमंद लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए और टीके के निर्यात पर तत्काल रोक लगाई जाए।

प्रादे113 महाराष्ट्र अदालत वाजे दूसरी लीड हिरासत

विस्फोटक मिलने और कारोबारी की मौत के मामले में अदालत ने वाजे को न्यायिक हिरासत में भेजा

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी से विस्फोटक मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में यहां एक विशेष एनआईए अदालत ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को शुक्रवार को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रादे139 कश्मीर दूसरी लीड मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में मुठभेड़, सात आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह समेत सात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे134 बंगाल चुनाव नड्डा

ममता को चुनाव हारने का डर है : नड्डा

कोलकाता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का शासन खत्म करने का निर्णय किया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव हारने का भय है।

वि32 अमेरिका नौसेना दूसरी लीड भारत जल

अमेरिकी नौसेना ने भारत की पूर्वानुमति के बिना भारतीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन अभियान शुरू किया

वाशिंगटन: अमेरिकी नौसेना ने भारत की पूर्वानुमति के बिना बुधवार को लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू कर दिया।

अर्थ41 दूसरी लीड कर संग्रह

वित्त वर्ष 2020-21 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली: वित्त वर्ष 2020-21 में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट में संशोधित अनुमान से पांच प्रतिशत अधिक है।

खेल12 खेल कुश्ती ओलंपिक एशिया भारत

भारत के ग्रीको रोमन पहलवान ओलंपिक क्वालीफिकेशन से चूके

अलमाटी: देश के शीर्ष ग्रीको पहलवान सुनील कुमार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह शुक्रवार को यहां एशियाई क्वालीफायर के सेमीफाइनल में हारकर अन्य चार भारतीयों के साथ तोक्यो ओलंपिक के लिये कट हासिल नहीं कर पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो