लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

संसद37 राजनाथ दूसरी लीड चीन लोस रास

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील से सेनाओं के पीछे हटाने पर चीन के साथ समझौता हुआ : राजनाथ

नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों पर सेनाओं के पीछे हटाने का समझौता हो गया है और भारत ने इस बातचीत में कुछ भी खोया नहीं है।

संसद36 अभिभाषण चर्चा राहुल लोस

यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तीन नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है।

दि31 मोदी लीड भाजपा सांसद

हमारी राजनीति में ‘राष्ट्र नीति’ सर्वोपरि: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा की राजनीति में ‘‘राष्ट्र नीति’’ सर्वोपरि है और ‘‘राजनीतिक स्वार्थ’’ तथा ‘‘राजनीतिक अस्पृश्यता’’ की बजाय वह ‘‘सर्वसम्मति’’ को महत्व देती है।

संसद19 बजट चर्चा रास

विपक्ष ने लगाया बजट में आंकड़ों की बाजीगरी करने का आरोप, सत्ता पक्ष ने बताया विकासोन्मुखी

नयी दिल्ली: कोरोना काल में उत्पन्न समस्याओं का बजट 2021-22 में कोई समाधान न होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें आंकड़ों की बाजीगरी कर वास्तविक स्थिति को छिपाने का प्रयास किया गया है और आम आदमी को राहत देने की कोई कोशिश न करते हुए निजीकरण पर जोर दिया गया है। वहीं सत्ता पक्ष ने बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि इसमें सभी वर्गों और हर क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।

प्रादे67 महाराष्ट्र राज्यपाल लीड उड़ान

महाराष्ट्र के राज्यपाल को देहरादून जाने के लिए सरकारी विमान की अनुमति नहीं मिली

मुंबई, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बृहस्पतिवार को एक सरकारी विमान से उत्तराखंड के देहरादून जाने वाले थे, लेकिन उड़ान के लिए अनुमति नहीं दी गई, जबकि राज्यपाल विमान में चढ़ चुके थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे58 बंगाल शाह लीड ममता

बंगाल चुनाव मोदी के ‘‘विकास’’ और ममता के विनाश’’ मॉडलों के बीच मुकाबला: शाह

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बृहस्पतिवार को एक ‘‘विफल प्रशासक’’ बताया और कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के ‘‘विकास मॉडल’’ और उनके (ममता के) ‘‘विनाश मॉडल’’ के बीच मुकाबला होगा।

प्रादे59 बंगाल ममता

भाजपा को सत्ता में आने से रोकें, बंगाल को शांति से रहने दें: ममता

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को लोगों से अपील की कि भाजपा को राज्य में सत्ता में नहीं आने दें और राज्य को शांति से रहने दें।

दि14 न्यायालय लीड कार्यकर्ता

न्यायालय ने सीएए विरोधी प्रदर्शन मामले में अखिल गोगोई की जमानत याचिका खारिज की

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ असम में हिंसक प्रदर्शनों में कथित संलिप्तता के मामले में जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई की जमानत मंजूर करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

प्रादे52 उप्र लीड प्रियंका

प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में गंगा में लगाई डुबकी

प्रयागराज, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को नैनी स्थित अरैल घाट पर मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई और स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

दि29 किसान पायलट साक्षात्कार

कृषि कानूनों को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाए सरकार, इन्हें निरस्त करे: पायलट

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाना चाहिए और अपनी जिद छोड़कर इन कानूनों को तत्काल निरस्त करना चाहिए।

प्रादे32 उत्तराखंड आपदा शव

आपदा से प्रभावित चमोली में एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 35 हुई

देहरादून, उत्तराखंड के चमोली जिले में बृहस्पतिवार को एक और शव मिलने से आपदा में मरने वालों की संख्या 35 हो गई जबकि 169 अन्य लोग अभी लापता हैं।

प्रादे28 उप्र किसान प्राथमिकी

अलीगढ़ किसान महापंचायत: आरएलडी नेता जयंत चौधरी समेत 5000 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने महामारी रोग अधिनियम के तहत कोविड​​-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में आरएलडी नेता जयंत चौधरी और 5000 से अधिक अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है जो दो दिन पहले अलीगढ़ जिले में आयोजित एक किसान महापंचायत में शामिल हुए थे।

वि17 अमेरिका लीड म्यांमा

बाइडन ने म्यांमा के सैन्य नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने म्यांमा में तख्तापलट के मद्देनजर सैन्य नेताओं पर कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

वि11 कनाडा ट्रूडो मोदी

मोदी से फोन पर हालिया प्रदर्शनों, बातचीत के जरिए मुद्दों के समाधान के महत्व पर चर्चा की : ट्रूडो

ओटावा : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर ‘‘अच्छी बातचीत’’ हुई और इस दौरान दोनों नेताओं ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता, हालिया प्रदर्शनों और बातचीत के जरिए मुद्दों के समाधान के महत्व पर चर्चा की।

अर्थ8 पेट्रोल कीमत

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 88 रुपये के करीब, मुंबई में 85 रुपये के आसपास

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत गुरुवार को 88 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई, जबकि मुंबई में डीजल की कीमत 85 रुपये प्रति लीटर के नजदीक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 133, शिवसेना और एनसीपी 46-34 सीटों पर आगे?, कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार का हाल

भारतJharkhand: कोयला खदान ढहने से फंसे 2 मजदूर, बचाव अभियान जारी

क्रिकेटAshes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया 3 और इंग्लैंड 0, फिर से एशेज कंगारू के पास?, इंग्लैंड की हवा निकली, 2013 से हार रहे अंग्रेज?

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: महायुति जीत की ओर, 200 से ज्यादा सीटों पर आगे, एमवीए पिछड़ी

भारत अधिक खबरें

भारतअरावली पर्वत की नई परिभाषा पर बवाल, उदयपुर के वकीलों ने खोचा मोर्चा

भारतDelhi: जैतपुर एक्सटेंशन में घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर से फैली आग

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 86, शिवसेना 47, एनसीपी 32 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे, जानें मनसे और उद्धव ठाकरे का हाल

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को बढ़त, जानें शिवसेना और कांग्रेस का हाल

भारतMaharashtra Local Body Election Result: आज आएंगे महाराष्ट्र नगर निगम के नतीजें, महायुति और एमवीए के लिए अग्निपरीक्षा