मुख्य समाचार शाम छह बजेः दिल्ली में डीजल सस्ता, रिकॉर्ड 52,123 नए मामले, 10 लाख के पार स्वस्थ होने वाले...

By भाषा | Published: July 30, 2020 06:58 PM2020-07-30T18:58:06+5:302020-07-30T18:58:06+5:30

राज्य सरकार ने इस वाहन ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की वृद्धि को वापस ले लिया। वैट में बढ़ोतरी की वजह से आसपास के शहरों मसलन गुरुग्राम और नोएडा की तुलना में दिल्ली में डीजल काफी महंगा हो गया था।

Headlines 6 pm Diesel cheaper Delhi record 52,123 new cases healthy to cross 10 lakh | मुख्य समाचार शाम छह बजेः दिल्ली में डीजल सस्ता, रिकॉर्ड 52,123 नए मामले, 10 लाख के पार स्वस्थ होने वाले...

कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है।

Highlightsराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को डीजल 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। भारत के विकास सहयोग में कोई भी शर्त अंतर्निहित नहीं होती है और न ही कोई राजनीतिक या वाणिज्यिक हित जुड़ा होता है।सोने की मांग 70 प्रतिशत घटकर 63.7 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नई दिल्लीः बृहस्पतिवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से शाम छह बजे तक जारी कुछ मुख्य समाचार इस प्रकार हैं...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को डीजल 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। राज्य सरकार ने इस वाहन ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की वृद्धि को वापस ले लिया। वैट में बढ़ोतरी की वजह से आसपास के शहरों मसलन गुरुग्राम और नोएडा की तुलना में दिल्ली में डीजल काफी महंगा हो गया था।

भारत में एक दिन में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए जिसके बाद बृहस्पतिवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 15,83,792 हो गई। वहीं संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 10 लाख के पार हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत के विकास सहयोग में कोई भी शर्त अंतर्निहित नहीं होती है और न ही कोई राजनीतिक या वाणिज्यिक हित जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि हमारे विकास सहयोग का मुख्य सिद्धांत हमारे साझेदारों का सम्मान ‘विविधता’, ‘भविष्य के लिए चिंता’ और ‘सतत विकास’ के प्रमुख मूल्यों पर आधारित हैं।

भारत में अप्रैल-जून की तिमाही में सोने की मांग 70 प्रतिशत घटकर 63.7 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित रक्षा सौदे से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को सुनायी गयी चार साल कैद की सजा पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। जेटली के वकील ने इस बारे में बताया।

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वो खबरें देखी हैं कि भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं, जिनमें सुधार कर उन्हें परमाणु हथियार से लैस किया जा सकता है।

बीजिंग स्थित बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी एआईआईबी भारत में संपर्क मार्गों और आवागमन में सुधार के अपने प्रयास के तहत दिल्ली व मेरठ रैपिड रेल, मुंबई मेट्रो रेल और चेन्नई बाहरी रिंग रोड परियोजना सहित विभिन्न बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिये अगले 12 महीने में तीन अरब डॉलर ऋण प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।

भारतीय अधिकारी पिथौरागढ़, उत्तराखंड के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नेपाली मीडिया में आईं उन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने नेपाल से नेपाली नागरिकों को भारतीय क्षेत्रों कालापानी, लिंपियाधुरा, लिपुलेख और गुंजी में "अवैध रूप से" आने से रोकने को कहा है।

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायक और अन्य विधायक विधानसभा सत्र तक एक साथ ही रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश में 2017 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार कर तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार पुलिस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में संभावित धन शोधन कोण से जांच करने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी गयी है।

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोचिंग दे चुके अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया।

Web Title: Headlines 6 pm Diesel cheaper Delhi record 52,123 new cases healthy to cross 10 lakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे