लाइव न्यूज़ :

काम की खबर : अगले 18 घंटे के लिए बाधित रहेगी एचडीएफसी की ये सेवाएं, अभी ही निपटा लें अपने जरूरी काम

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 21, 2021 09:57 IST

एचडीएफसी बैंक की कुछ सेवाएं तकनीकी रखरखाव के कारण अगले 18 घंटे तक बाधित रहेंगी । ऐसे में बैंक ने ईमेल के जरिए ग्राहकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी बैंक की सेवाएं अगले 18 घंटे तक रहेगी बाधित एचडीएफसी की सेवाएं 21 अगस्त रात 9 बजे से 22 अगस्त दोपहर 3 बजे तक स्थगितएचडीएफसी नेटबैंकिंग और एचडीएफसी बैंक मोबाइल ऐप पर सेवाएं प्रभावित

मुंबई :  एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों करीब 18 घंटे  तक एचडीएफसी नेटबैंकिंग और एचडीएफसी बैंक मोबाइल ऐप पर कुछ सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे । निजी क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे गए एक ईमेल में सूचित किया कि उसकी कुछ सेवाएं 18 घंटे की अवधि के लिए उपलब्ध नहीं होंगी ।

रखरखाव के कारण सुविधा बाधित

एचडीएफसी बैंक के ई-मेल के मुताबिक, उसकी नेटबैंकिंग पर लोन संबंधी सेवाएं 18 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी । इसके पीछे बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का पूर्व निर्धारित रखरखाव कार्य कारण है। ईमेल में कहा गया,  "निर्धारित रखरखाव के कारण, एचडीएफसी बैंक नेटबैंकिंग पर ऋण संबंधी सेवाएं 21 अगस्त रात 09:00 बजे  से 22 अगस्त को दोपहर 03:00 बजे  तक उपलब्ध नहीं होंगी । हमें असुविधा के लिए खेद है । 

इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक  ने 17 अगस्त को एचडीएफसी बैंक पर आंशिक रूप से लगाया गया अपना तकनीकी प्रतिबंध हटा लिया । केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी बैंक कोय नए क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने की अनुमति दी है। बैंक जल्द ही क्रेडिट कार्ड जारी करने को फिर से शुरू करने की रणनीति तैयार कर रहा है । हालांकि नए डिजिटल बैंकिंग पर प्रतिबंध अभी भी बना हुआ है ।

प्रौद्योगिकी के बार-बार बंद होने की घटनाओं के बाद पिछले दिसंबर में आरबीआई ने प्रतिबंध लगाया था जबकि क्रेडिट कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध हटा दिया गया है । डिजिटल स्तर पर नए लॉन्च पर प्रतिबंध बना हुआ है। 

टॅग्स :HDFC Bankभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी