लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच कुमारस्वामी के बेटे की भव्य शादी पर उठे सवाल, न मास्क नजर आया और न सोशल डिस्टेंसिंग!

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 17, 2020 13:20 IST

लॉकडाउन के दौरान कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी (HD Kumarswamy) के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक एम कृष्णप्पा की पोती रेवती से आज (17 अप्रैल) शादी रचाई।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायक एम कृष्णप्पा की पोती रेवती से शादी रचाई।लॉकडाउन के बीच हुई वीआईपी शादी, राज्य सरकार ने कराई शादी समारोह की पूरी रिकॉर्डिंग

बेंगलुरू: कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी (HD Kumarswamy) के बेटे निखिल कुमारस्वामी एक भव्य समारोह के जरिए शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक एम कृष्णप्पा की पोती रेवती से हुई। शादी समारोह का आयोजन राजधानी बेंगलुरू से 28 किलोमीटर दूर एक फार्महाउस में किया गया था।

लॉकडाउन के बीच इस शादी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार शादी की अब तक सामने आई तस्वीरों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की बात कहीं नजर नहीं आई। हालांकि, कुमारस्वामी ने ये जरूर कहा कि लॉकडाउन को देखते हुए उन्होंने कम से कम लोगों को शादी में निमंत्रण दिया।  

राज्य सरकार ने की शादी समारोह की रिकॉर्डिंग

लॉकडाउन के दौरान हुई इस वीआईपी शादी में कोविड-19 (COVID-19) को लेकर जारी दिशा-निर्देश का पालन करने को कहा गया था, लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आया। दरअसल, शादी सामरोह से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखने के बाद यह पता चल रहा है कि दोनों परिवार के सदस्य आस-पास ही खड़े हैं। 

वहीं, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने एचडी कुमारस्वामी के बेटे की शादी को लेकर कहा था कि उन्होंने कुमारस्वामी के बेटे की शादी पर नजर बनाए रखने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा था, "हम संबंधित अथॉरिटी से वहां पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग और उसका दस्तावेज बनाने को कहेंगे। अगर कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ तो बिना किसी दूसरे विचार के कार्रवाई की जाएगी।"

बताते चलें कि पहले रामनगर के जनपड़ा लोक के पास एक भव्य शादी समारोह का आयोजन होना था, लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए दोनों परिवारों ने फैसला किया कि निखिल और रेवती की शादी घर पर ही करेंगे क्योंकि यह एक शुभ दिन है। इस मामले में कुमारस्वामी का कहना था कि शुभ दिन होने की वजह से हम इसे स्थगित नहीं करना चाहते थे।

बेटे की शादी को लेकर एचडी कुमारस्वामी ये भी कहते हुए नजर आए थे कि अन्य चीजों के बारे में भविष्य में देखेंगे। बता दें कि निखिल की शादी रामनगर के पास 95 एकड़ भूमि पर करने की योजना बनाई गई थी, जिसमें पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होते। उसके बाद बेंगलुरु में भव्य रिसेप्शन आयोजित होना था।

टॅग्स :कोरोना वायरसएचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया