लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच आज होगी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे की शादी, सरकार कराएगी रिकॉर्डिंग, जानें क्यों?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2020 08:40 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शादी को लेकर कहा है कि शादी की तारीख पहले से तय थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बेटे निखिल की शादी 17 अप्रैल को निकट पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सादगी से की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने बताया एचडी कुमारस्वामी के बेटे की शादी की रिकॉर्डिंग कराएगी।न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुमारस्वामी के बेटे की शादी के रस्मों की कुछ तस्वीरें जारी की है।

बेंगलुरू:कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल की आज (17 अप्रैल) शादी होनी है। निखिल की शादी पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक एम कृष्णप्पा की पोती रेवती से होने वाली है। लॉकडाउन के दौरान हो रही इस वीआईपी शादी में  कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने एचडी कुमारस्वामी के बेटे की शादी को लेकर कहा कि उन्होंने कुमारस्वामी के बेटे की शादी पर नजर बनाए रखने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "हम संबंधित अथॉरिटी से वहां पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग और उसका दस्तावेज बनाने को कहेंगे। अगर कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ तो बिना किसी दूसरे विचार के कार्रवाई की जाएगी।"

न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुमारस्वामी के बेटे की शादी के रस्मों की कुछ तस्वीरें जारी की है। जिसमें दिख रहा है कि काफी सादगी का ध्यान रखा गया है। 

कुमारस्वामी ने कहा- शादी सादगी से होगी 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने छह अप्रैल को कहा था कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण उनके बेटे निखिल की शादी 17 अप्रैल को निकट पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सादगी से होगी।। दोनों परिवारों ने रामनगर के जनपडा लोक के पास एक भव्य शादी समारोह करने का फैसला किया था और उसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही थीं। कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘क्या यह (रामनगर में विवाह) ऐसी स्थिति में हो सकता है, हमने शादी की रस्में घर पर परिवार के 15-20 सदस्यों की उपस्थिति में पूरी करने का फैसला किया है।"

उन्होंने रामनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘देखते हैं कि (भव्य कार्यक्रम के लिए) समय कब आता है, फिलहाल हमने 17 अप्रैल को इसे घर पर ही करने का फैसला किया है, यह एक शुभ दिन है, हम इसे स्थगित नहीं करना चाहते हैं। अन्य चीजों के बारे में भविष्य में देखेंगे।’’

निखिल की शादी रामनगर के पास 95 एकड़ भूमि पर करने की योजना बनायी गई थी जिसमें जिसमें पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होते। उसके बाद बेंगलुरु में भव्य रिसेप्शन आयोजित होना था। निखिल ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। जदएस संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते ने पार्टी के गढ़ मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा द्वारा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अंबरीश से हार गए थे।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटककोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए