लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार के 100 दिन पूरे, CM कुमारस्वामी ने कहा- 'राहुल गांधी हमारे कामकाज से खुश हैं'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 30, 2018 16:56 IST

 कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कर्नाटक सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की है।

Open in App

 कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कर्नाटक सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया कि वह राज्य सरकार के काम से बेहद खुश हैं।

कुमारस्वामी कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय में 100 दिन पूरे कर लिए हैं। मैं यहां कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद देने के लिए आया था, जिस तरह कर्नाटक सरकार चल रही है उससे राहुल गांधी खुश हैं। हमारी सरकार का काम सुचारू रूप से चल रहा है।

कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनने से लेकर अब तक दोनों पार्टियों के बीच संबंध सामान्य नहीं होने की खबरें पिछले दिनों लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कुमारस्वामी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है और कहा जा रहा है दोनों के बीच अहम चर्चा भी है। ये चर्चा जनता के हित को ध्यान में रखते हुए हुई है।

गौरतलब है कि जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी 23 मई को राज्य के 33वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में शाम साढ़े चार बजे शपथ ग्रहण किया। राज्य के राज्यपाल वजुभाई वाला उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कुमारस्वामी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। ये अलग बात है कि उनकी पार्टी ताजा चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी।

कर्नाटक विधान सभा की 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुआ था। 15 मई को चुनाव के नतीजे आए। भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) चुनाव में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली। सत्ताधारी कांग्रेस के हाथ से गद्दी छिन गयी और उसे 78 सीटों पर जीत मिली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबन्धन करके चुनाव लड़ने वाली जनता दल (सेकुलर) को 37 सीटों पर जीत मिली और बसपा को एक सीट मिली। दो सीटें अन्य को मिलीं। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल