लाइव न्यूज़ :

99 साल पुराना स्कूल अब जर्जर हालत में, अदालत ने कहा, केंद्र-राज्य मिलकर हल करे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 20:12 IST

एनजीओ की ओर से पेश हुए वकील अशोक अग्रवाल ने कहा था कि स्कूल में करीब 450 बच्चे पढ़ रहे हैं और वे अनुचित रूप से भौतिक ढांचा और अकादमिक फैकल्टी से वंचित हैं। दिल्ली सरकार ने कहा था कि वह छात्रों को दूसरे स्कूलों में भेज सकती है लेकिन उसे इसके बदले में स्कूल की जरूरत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने केंद्र तथा आप सरकार से एक साथ बैठने और स्कूल व वहां पढ़ रहे छात्रों के भविष्य के संबंध में समाधान ढूंढने के लिए कहा। अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से 99 साल पुराने एक स्कूल की नयी इमारत के निर्माण के लिए एक वैकल्पिक जमीन आवंटित करने के मुद्दे को मिलकर हल करने के लिए कहा। 99 साल पुराना यह स्कूल अब जर्जर हालत में है।

मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति ए जे भम्भानी की पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार से यह भी कहा कि जब तक दिल्ली छावनी में स्थित राजपूताना राइफल्स हीरोज मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक उसे अस्थायी इमारत में स्थानांतरित करने के मुद्दे को हल किया जाए।

अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की। पीठ एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट की एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजपूताना राइफल्स हीरोज मेमोरियल सीनियर सेकण्डरी स्कूल का संचालन दिल्ली सरकार ने 1975 में अपने हाथ में ले लिया था और उसे उससे 100 प्रतिशत सहायता मिल रही है व अब यह स्कूल खतरनाक हालत में है।

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने इससे पहले अदालत को बताया था कि इमारत के संयुक्त निरीक्षण में यह पता चला कि इसका निर्माण साल 1919 में किया गया और यह अपनी अवधि से अधिक समय पूरा कर चुका है तथा अब इसमें स्कूल चलाना ठीक नहीं है।

एनजीओ की ओर से पेश हुए वकील अशोक अग्रवाल ने कहा था कि स्कूल में करीब 450 बच्चे पढ़ रहे हैं और वे अनुचित रूप से भौतिक ढांचा और अकादमिक फैकल्टी से वंचित हैं। दिल्ली सरकार ने कहा था कि वह छात्रों को दूसरे स्कूलों में भेज सकती है लेकिन उसे इसके बदले में स्कूल की जरूरत होगी क्योंकि अन्य शैक्षिक संस्थानों में पहले ही अत्यधिक बोझ है। रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि जहां स्कूल स्थित है वह जमीन दिल्ली सरकार को नया संस्थान बनाने के लिए नहीं सौंपी जा सकती है।

इसके बाद अदालत ने केंद्र वआप सरकार से एक साथ बैठने और स्कूल व वहां पढ़ रहे छात्रों के भविष्य के संबंध में समाधान ढूंढने के लिए कहा। 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल