लाइव न्यूज़ :

हौज काजी में अमन की अनोखी तस्वीर, शोभायात्रा में हिस्सा लेने वालों को मुस्लिम समुदाय ने परोसा खाना

By स्वाति सिंह | Updated: July 9, 2019 14:12 IST

दिल्ली के लाल कुआं इलाके में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। दरअसल, हाल ही ने धार्मिक स्थल की मूर्तियों को तोड़े जाने वाली घटना के बाद आज वहां मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के लाल कुआं इलाके में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर पूरे इलाके में पुलिस हाई अलर्ट पर है।

दिल्ली के हौज काजी इलाके में दो लोगों के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था। जिसके बाद मंगलवार को यहां मूर्ति की पुर्नस्थापना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान वहां के नजारे ने सबका दिल जीत लिया। दरअसल, शोभायात्रा के दौरान यहां मुस्लिम शहनाई बजा रहे थे। यही नहीं बल्कि अमन कमेटी के सदस्यों ने हौज़ काज़ी में शोभा यात्रा में भाग लेने वाले लोगों को खाना भी वितरित किया।

भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

बता दें कि दिल्ली के लाल कुआं इलाके में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। दरअसल, हाल ही ने धार्मिक स्थल की मूर्तियों को तोड़े जाने वाली घटना के बाद आज वहां मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसको लेकर पूरे इलाके में पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस कार्यक्रम के मद्देनजर धार्मिक यात्रा कई इलाकों को होकर जाएगी। इसके जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हुआ हैं।  

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने हौजकाजी में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद इलाके में उपजे सांप्रदायकि तनाव के बीच शुक्रवार को इलाके का दौरा किया और सुरक्षा हालात की समीक्षा की। 

गौरतलब है कि दरअसल, हौज काजी इलाके में बीते दिनों दो लोगों के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद भीड़ ने एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी । इलाके में पैदा हालात ने बाद में सांप्रदायिक रंग ले लिया था। हालांकि अब तनाव काफी कम हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इलाके में सुरक्षाकर्मियों की संख्या कम कर दी गई है। हालांकि जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर चावड़ी बाजार में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे। पुलिस ने कहा कि अब तक चार किशोरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए