लाइव न्यूज़ :

शिवसेना का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला, 'राम मंदिर की नींव रखी जा चुकी, पर यूपी में जंगल राज बरकरार'

By भाषा | Updated: October 3, 2020 16:22 IST

हाथरस की घटना को लेकर शिवसेना ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि यूपी में राम मंदिर की आधारशिला रखी जा चुकी है लेकिन जंगलराज सूबे में बरकरार है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर की आधारशिला रखी जा चुकी है, फिर भी उत्तर प्रदेश में 'जंगल राज' बरकरार: शिवसेनाउत्तर प्रदेश में कोई 'राम राज्य' नहीं है, महिलाओं के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहे हैं: शिवसेना

हाथरस की घटना को लेकर शिवसेना ने शनिवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी जा चुकी है, फिर भी उत्तर प्रदेश में "जंगल राज" बरकरार है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ दल ने आरोप लगाया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं उस राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार की नाकामी को दर्शाती हैं।

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में शिवसेना ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी। लेकिन उत्तर प्रदेश में कोई 'राम राज्य' नहीं है। कानून-व्यवस्था की स्थिति के मामले में यूपी में 'जंगल राज' कायम है।’’ पार्टी ने कहा, ‘‘राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं और युवतियों के बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं।’’

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की सरकार पर हमला

संपादकीय में कहा गया, ‘‘हाथरस में 19 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। अपने अंतिम बयान में, पीड़िता ने कहा था कि उसके साथ बलात्कार हुआ था। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार अब कहती है कि उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था। उसके तुरंत बाद, यूपी के बलरामपुर में भी सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई।’’

शिवसेना ने पूछा, ‘‘लेकिन इस सब के बावजूद, न तो दिल्ली में बैठे शासकों और न ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने कुछ किया। सरकार खुद कहती है कि जब कोई बलात्कार नहीं हुबा था, तो विपक्ष चिल्ला क्यों रहा है। लेकिन अगर महिला का बलात्कार नहीं हुआ था, तो रात में पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार क्यों किया?’’

'योगी के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं'

पार्टी ने कहा, "इससे पहले, जब अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा कवच को वापस ले लिया था, तब संसद में उन्होंने इसका रोना रोया था। अब वह खुद मुख्यमंत्री हैं, लेकिन उनके राज्य में महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं।"

सामना में कहा गया कि यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने से रोक दिया। उन्होंने कहा, "गांधी को कॉलर पकड़कर जमीन पर गिरा दिया गया। एक प्रमुख राजनीतिक दल के नेता का इस तरह से अपमान करना लोकतंत्र का सामूहिक बलात्कार है।" शिवसेना ने कहा कि देश पहले इतना "बेजान और असहाय" कभी नहीं था।

टॅग्स :शिव सेनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथहाथरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी