लाइव न्यूज़ :

हाथरस गैंगरेप: पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, दबाया गया था गला, चोट के भी निशान

By विनीत कुमार | Updated: October 1, 2020 12:20 IST

हाथरस की पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में पीड़िता के गले पर चोट और हड्डियों के टूटने की बात कही गई है। पीड़िता की मौत इसी अस्पताल में मंगलवार को हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस की पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की रिपोर्टपोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन में चोट और हड्डियों के टूटने की बात, गला दबाने की भी पुष्टि

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार पीड़िता इस दुनिया में अब नहीं है। उसकी मौत के बाद न्याय को लेकर देश भर में मांग जारी है। इस बीच उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में पीड़िता के गर्दन पर चोट के निशान की बात कही गई है। साथ ही ये भी बताया गया है कि उसका गला दबाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हड्डियों के टूटने की भी पुष्टि हुई है।

पीड़िता की मौत मंगलवार तड़के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हो गई थी। इससे पहले वो करीब 15 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही थी। सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी मौजूदा रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत के मुख्य कारण के बारे में पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्दन की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी। 

वहीं, उसके परिवार के अनुसार उसकी गर्दन पर लगी चोट ने उसे लकवाग्रस्त किया जिसके बाद उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। 

बता दें कि हाथरस की पीड़िता के साथ गैंगरेप की बात पहले सामने आई थी। हालांकि, अब पुलिस की ओर से कहा गया कि फिलहाल मोडिकल रिपोर्ट में जबरन सेक्सुअल इंटरकोर्ट की बात सामने नहीं आई है। हाथरस के एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि डॉक्टर एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही साफ-साफ कुछ कह सकेंगे।

पीड़िता के साथ 14 सितंबर को बर्बरता हुई थी। परिवार को वो एक खेत में मिली थी। इसके बाद उसे हाथरस और फिर अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक होने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। लड़की की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी, उसे लकवा मार गया था और जीभ भी कट कई थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए