लाइव न्यूज़ :

हेट स्पीच मामले में सभी राज्य स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज करें FIR, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- बिना धर्म देखे करें कार्रवाई, इसमें देरी कोर्ट की अवमानना

By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2023 18:03 IST

सुप्रीम कोर्ट ने नफरती भाषण को एक गंभीर अपराध करार दिया, जो देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को प्रभावित करने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देहेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करें।शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी है कि नफरती भाषण के मामलों को दर्ज करने में देरी को अदालत की अवमानना ​​माना जाएगा।

नई दिल्लीः हेट स्पीच मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार एक बार फिर सख्त रुख दिखाया । शीर्ष अदालत ने ऐसे मामले में शिकायत न होने पर सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। 

सुप्रीम कोर्ट ने कथित नफरती भाषणों के लिए भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बृंदा करात की याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध करार दिया। अपने आदेश में शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों से कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को बनाए रखने के लिए धर्म की परवाह किए बिना हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी है कि हेट स्पीच के मामलों को दर्ज करने में देरी को अदालत की अवमानना ​​माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 के अपने आदेश का दायरा बढ़ाया, सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे नफरती भाषणों को लेकर मामले दर्ज करें, भले ही कोई शिकायत नहीं की गई हो     

सुप्रीम कोर्ट ने नफरती भाषण को एक गंभीर अपराध करार दिया, जो देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को प्रभावित करने में सक्षम है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हेट स्पीच सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos