लाइव न्यूज़ :

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे जींद के युवक ने रोहतक में फांसी लगाकर की आत्महत्या, डीएसपी बोले- पिता के बयान में सेना भर्ती का जिक्र नहीं

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2022 15:09 IST

हरियाणा में एक युवक के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मामला रोहतक का है। यहां पीजी में रह रहे जींद के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के रोहतक में जींद के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।पिता का बयान- नौकरी नहीं मिलने से परेशान था 23 वर्षीय सचिन।परिजनों के अनुसार सचिन सेना में भर्ती होना चाहता था और इसके लिए दो साल तैयारी भी कर रहा था।

रोहतक: दो साल से सेना की भर्ती कर रहे एक युवक ने गुरुवार को हरियाणा के रोहतक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक रोहतक के देव कॉलोनी के एक पीजी होस्टल के कमरे में मृत पाया गया। मृतक का नाम सचिन है और वह जींद के लिजवाना का रहने वाला था। युवक के पिता पूर्व फौजी हैं। सचिन की उम्र 23 साल थी और वह बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्‍महत्‍या के कारणों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार सचिन के पिता ने बताया है कि उनका बेटा नौकरी नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान था। वहीं कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिजनों ने बताया कि सचिन सेना में भर्ती होना चाहता था। इसीलिए वह करीब दो साल से भर्ती की तैयारियों में लगा हुआ था।

वहीं पीजी में रहने वाले एक अन्य छात्र गौरव ने बताया क‍ि सचिन नौकरी को लेकर परेशान था। आर्मी की दो भर्ती के लिए उसने क्‍वालीफाई भी किया था लेकिन भर्ती हुई ही नहीं। इन सबको लेकर वह परेशान था।

डीएसपी ने कहा- पिता के बयान में सेना भर्ती का जिक्र नहीं

इस बीच डीएसपी महेश कुमार ने मामले को लेकर कहा कि मृतक के पिता ने अपने बयान में सेना भर्ती को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है। महेश कुमार के अनुसार पिता ने बस इतना कहा है कि उनका बेटा सचिन नौकरी की तैयारी कर रहा था और तनाव में आकर उसने जान दे दी। 

अग्निपथ स्कीम पर मचा है बवाल

गौरतलब है कि देश में पिछले दो दिनों से नए अग्निपथ स्कीम को लेकर हंगामा मचा हुआ है। बिहार से शुरू हुआ प्रदर्शन अब देश के कई राज्यों में फैल गया है। हर‍ियाणा में भी अग्निपथ स्कीम को लेकर कई छात्रों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। 

सेना में भर्ती के लिए लाए गए अग्निपथ स्कीम के खिलाफ पलवल में कई लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। कई जगह तोड़फोड़ करे हुए रेलिंग को भी प्रदर्शनकारियों ने उखाड़ फेंका। गुरुग्राम में भी हंगामा देखने को मिला। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया गया। बिहार और हरियाणा के अलावा राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश में भी अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए।

टॅग्स :हरियाणाRohtakअग्निपथ स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना