लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के रोहतक में अब भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2. 1 तीव्रता

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 18, 2020 05:28 IST

उत्तर भारत पिछले दिनों कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले कुछ वक्त में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, गुजरात में छोटे-छोटे भूकंप के झटके लग चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोहतक में आया भूकंप वहां से 15 किलोमीटर की दूरी दक्षिणपूर्व की ओर था।राजधानी द‍िल्‍ली भी पिछले दो महीनों में 11 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

रोहतक:  उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। ताजा मामला हरियाणा के रोहतक का है। जहां गुरुवार (18 जून) की सुबह 4 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।  रोहतक से 15 किमी दूर 2.1 तीव्रता का झटका था। तीव्रता कम होने की वजह से ज्यादातर जगहों पर यह महसूस नहीं किया गया। 

रोहतक में आया भूकंप वहां से 15 किलोमीटर की दूरी दक्षिणपूर्व की ओर था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 मापी गई, जो काफी कम होता है। इस भूकंप के झटके से फिलहाल किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर ने पिछले दो दिन में भूकंप के चार झटके झेले हैं। वहीं रविवार (14 जून) के रात आठे बजे के आसपास गुजरात में रिक्‍टर स्‍केल पर 5.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। तीन दिनों में कच्छ जिले में दो भूकंप और बाद के करीब 18 झटके महसूस किये गये। राजधानी द‍िल्‍ली भी पिछले दो महीनों में 11 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

महाराष्ट्र के पालघर में बुधवार को किये गए भूकंप के झटके महसूस

17 जून को ही महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। पड़ोसी ठाणे जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि दहानु तहसील के डुंडालवाड़ी गांव में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। टीएमसी के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। हालांकि इससे किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इसी इलाके में 2018 और 2019 के बीच भी कई बार भूगर्भीय गतिविधियां महसूस की गई थीं। 

 

टॅग्स :भूकंपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे