लाइव न्यूज़ :

तेजिंदर बग्गा को लेकर जा रही पंजाब पुलिस टीम को हरियाणा पुलिस ने रोका, दिल्ली पुलिस ने किया 'अपहरण' का केस दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2022 13:20 IST

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। हालांकि इसके बाद घमासान बढ़ गया है। पंजाब पुलिस की टीम को हरियाणा की पुलिस ने रोक लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब ले जाने के रास्ते में हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस की टीम को रोका।दिल्ली में अपहरण का मामला पुलिस ने तेजिंदर बग्गा की पिता की शिकायत पर किया दर्ज।तेजिंदर बग्गा के पिता ने दावा किया कि पंजाब पुलिस की टीम अचानक घर में घुसी और उन्हें भी मुक्का मारा।

नई दिल्ली: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद सियासी हंगामा तेज हो गया है। सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार बग्गा को पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली से पंजाब लेकर जा रही थी। हालांकि रास्ते में कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने उसे रोक लिया है।

दूसरी ओर दिल्ली में तेजिंदर बग्गा के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। बग्गा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। तेजंदिर बग्गा को आज दोपहर एक बजे मोहाली जिला अदालत में पेश किया जाना है। हालांकि ताजा उठापटक ने पूरे मामले को उलझा दिया है। ऐसे में बग्गा की पेशी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

तेजिंदर के पिता ने कहा- मुझे पंजाब पुलिस ने मुक्का मारा

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने वीडियो के जरिए जारी बयान में दावा किया कि लगभग 50 पुलिस वाले बग्गा के दिल्ली स्थित घर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे घुसे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि बग्गा अपनी पगड़ी भी नहीं पहन सके।

वहीं, बग्गा के पिता ने दावा किया कि जब उन्होंने इस घटना को वीडियो में कैद करने का प्रयास किया तो उनके चेहरे पर घूंसा मारा गया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आज सुबह, 10-15 पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को बाहर खींच लिया। जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा।'

इससे पहले पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह भाजपा के दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। बग्गा सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं।

बग्गा ने कुछ समय पहले 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद से वह आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर हैं। पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बग्गा के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 'आप' नेता की शिकायत के आधार पर बग्गा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था। 

गिरफ्तारी के बाद भाजपा की पंजाब इकाई के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने ट्वीट कर दावा किया कि पुलिस ने बग्गा और उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया। वहीं, दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, 'तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए हैं। ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल ने बग्गा को चुप कराने के लिए पंजाब पुलिस की ताकत का इस्तेमाल किया है।'

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गाPunjab Policeहरियाणादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील