लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पंचायत चुनाव: बीजेपी को 58 सीटें मिलीं, आप ने 6 के साथ खाता खोला

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2022 21:38 IST

कांग्रेस ने 26 सीटों में जीत साथ दूसरे स्थान पर रही। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी भी 6 सीटों पर अपना खाता खोलने में सफल रही। हरियाणा में 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के निर्वाचित सदस्यों के लिए हुए मतदान की मतगणना रविवार को की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 26 सीटों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही14 सीटों में जीत के साथ कांग्रेस के पीछे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) रहीआईएनएलडी और बीएसपी के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणापंचायत चुनाव में 58 सीटों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 26 सीटों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी भी 6 सीटों पर अपना खाता खोलने में सफल रही। हरियाणा में 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के निर्वाचित सदस्यों के लिए हुए मतदान की मतगणना रविवार को की गई।

14 सीटों में जीत के साथ कांग्रेस के पीछे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) रही। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला, जिसमें आईएनएलडी ने छह सीटें जीती थीं और बीएसपी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। सिरसा की जिला परिषद सीट से इनेलो के करण चौटाला ने बड़े अंतर से 600 मतों से जीत दर्ज की है। 

अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य में 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के चुनाव तीन चरणों में हुए थे। हरियाणा में 22 जिला परिषद हैं जिनमें 411 सदस्य हैं। ये सदस्य 22 जिला परिषदों के प्रमुखों का चुनाव करेंगे। 

राज्य में 143 पंचायत समितियां हैं, जिनमें 3,081 सदस्य हैं जो अपने-अपने प्रमुखों का चुनाव करेंगे। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने शनिवार को कहा था कि पुलिस और सामान्य पर्यवेक्षक पूरी मतगणना प्रक्रिया पर करीबी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा था कि सभी मतगणना केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी। इससे पहले, प्रत्येक चरण में पंचों और सरपंचों के चुनाव के नतीजे मतदान के तुरंत बाद घोषित कर दिए गए थे।

हरियाणा पंचायत चुनाव परिणाम

बीजेपी- 58कांग्रेस - 26आप - 5जेजेपी - 14इनेलो - 6बसपा- 5निर्दलीय - 95 

टॅग्स :हरियाणापंचायत चुनावBJPकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब