लाइव न्यूज़ :

खुले में नमाज नहीं होने देने को हरियाणा के कांग्रेस विधायको ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- वोट के लिए धर्म को बीच में लाना ठीक नहीं

By आजाद खान | Updated: December 18, 2021 12:59 IST

खुले में नमाज नहीं पढ़ने को लेकर कांग्रेस के दो विधायको ने हरियाणा के सीएम पर निशाना साधा है और उन्होंने सीएम को मुसलमानों से माफी मांगने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दो विधायको ने खुले में नमाज नहीं पढ़ने को लेकर सीएम मनोहर लाल को घेरा है।विधायकों का कहना है कि वोट के लिए धर्म को बीच में लाना ठीक नहीं है।उन लोगों ने सीएम से बयान वापस लेकर मुसलमानों से माफी मांगने की बात कही है।

भारत: शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही कांग्रेस के दो विधायको ने खुले में नमाज नहीं पढ़ने को लेकर सदन में खूब हंगामाम किया। सदन में बोलते हुए विधायको ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धर्म की राजनीति नहीं करने चाहिए। उनलोगों ने भारत के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को संविधान अपने धर्म पर चलने की आजादी देता है, ऐसे में मुसलमानों के लिए भेदभाव क्यों हो रहा है। कांग्रेस के दोनों विधायको ने सीएम के खुले में नामाज नहीं होने देने को गलत बताया और उन्हें मुसलमानों से माफी मांग की बात भी कही है। 

क्या कहा विधायकों ने

खुले में नमाज नहीं पढ़ने को लेकर कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान और पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास ने सदन में कड़ा एतराज जताया है और कहा है कि देश की आजादी में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी ने बलिदान दिया है। ऐसे में इस देश पर सबका हक है। उन लोगों ने यह भी कहा कि आज सभी धर्म के लोग मिल कर रहते हैं, लेकिन कुछ लोग धर्म की राजनीति कर देश में फूट डालना चाह रहे हैं। दोनों विधायको ने सीएम के पार्टी को धर्म में बाधा नहीं डालने की बात कही और मुसलमानों को खुले में नमाज पढ़ने की इजाजत भी देने की मांग की है। इसके साथ उन लोगों ने सीएम से मुसलमानों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी भी मांगने की मांग की है।

सीएन ने दिया पहले दिया था खुले में नमाज नहीं होने देने का आदेश

यही नहीं विधायक मामन खान ने यह भी कहा है कि सीएम ने जो पहले नमाज नहीं होने देने का बयान दिया है, उसे वापस लें। विधायक ने वोट के लिए धर्म को बीच में लाने को गलत ठहराया और राज्य में हालात सामान्य करने की बात कही। बता दें कि 10 दिसंबर को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि किसी भी कीमत पर खुले में नमाज नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई अपनी जगह नमाज, पाठ या पूजा करता है तो हमें इसमे कोई दिक्कत नहीं है।

टॅग्स :भारतहरियाणामनोहर लाल खट्टरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया