लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- दिल्ली की वजह से राज्य में बढ़ा कोरोना, 120 तबलीगी राजधानी से आए थे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2020 13:07 IST

हरियाणा में कोविड-19 संक्रमण की संख्या बढ़कर 296 हो गई है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा दिल्ली में काम कर रहे कर्मचारियों की हरियाणा में अपने निवास पर रोजाना आवाजाही से कोविड-19 के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल विज ने कहा, 'हमने 120 तबलीगी की जांच की और उनका इलाज किया, जो नई दिल्ली से हरियाणा में आए थे।हरियाणा ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बॉर्डर सील कर दिए हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि दिल्ली से उनके राज्य में कोरोना वायरस के मरीज आ रहे हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वह वहां काम करने वाले लोगों के लिए रहने का इतंजाम करें, जिससे हरियाणा में कोरोना वायरस ना फैले। इसी वजह से हरियाणा ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बॉर्डर सील कर दिए हैं। दिल्ली से सेट  झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद और पलवल जिलों में पुलिस की तैनाती को भी बढ़ा दिया गया है। तैनाती के अलावा, वैध दस्तावेजों के साथ प्रवेश करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

अविज ने कहा कि राज्य सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सरकार में काम कर रहे हरियाणा के निवासियों के ठहरने के लिये इंतजाम करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि सोनीपत, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत एनसीआर के जिलों में कोरोना वायरस के कई रोगी दिल्ली में कोविड-19 की चपेट में आए हैं।

तबलीगी जमातियों के हरियाणा में आने पर भी दिल्ली सरकार पर आरोप 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अनिल विज ने हरियाणा में तबलीगी जमात के लोगों के आने को लेकर दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताया है। दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए अनिल विज ने कहा है कि दिल्ली से  तबलीगी जमात के लोग हरियाणा में घुसे और राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। 

अनिल विज ने कहा, 'हमने 120 तबलीगी की जांच की और उनका इलाज किया, जो नई दिल्ली से हरियाणा में आए थे। अब हमने पाया है कि कई कोरोना पॉजिटिव केस सीधे दिल्ली से जुड़े हैं। 

अनिल विज ने यह भी कहा है कि भले ही हमने दिल्ली से सटे बॉर्डर सील कर दिए हो लेकिन दिल्ली की सरकार थोक में पास बांट रही है। हम MHA के गाइडलान्स के मुताबिक सिस्टम को बदनाम नहीं कर सकते हैं। अनिल विज ने कहा कि दिल्ली सरकार को पास बांटने में थोड़ा संयम बरतना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाहरियाणातबलीगी जमातअरविंद केजरीवालअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप