लाइव न्यूज़ :

अनिल विज ने निपाह वायरस से की राहुल गांधी की तुलना, कहा-जो भी संपर्क में आता है, हो जाता है खत्म

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2018 17:32 IST

पिछले कुछ दिनों से केरल में निपाह वायरल ने आंतक मचा रखा है। केरल के कोझिकोड में सबसे पहले इसके मामले देखने में आए थे। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई: हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर एक विवादित बयान दिया है। अनिल विज ने राहुल गांधी की तुलना निपाह वायरस से कर दी है। 

अनिल विज ने कहा, राहुल गांधी निपाह वायरल की तरह हैं, जो पार्टी इनके संपर्क में आएगी वह खत्म हो जाएगी। हरियाणा के मंत्री ने ट्वीट कर ये बात कही है। फिलहाल इस पर कांग्रेस के किसी नेता या राहुल गांधी की अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी इस समय सोनिया गांधी के इलाज के लिए विदेश दौरे पर हैं। पिछले दिनों कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार नियुक्त हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि अनिल ने इसी बात के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पर कटाक्ष किया है। सूत्रों के मुताबिक अनिल विज ने यह कटाक्ष जेडीएस के लिए किया है। 

निपाह वायरस के लिए फल नहीं मनुष्य खुद जिम्मेदार, भूखे-तनावग्रस्त चमगादड़ों से फैला वायरस

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केरल में निपाह वायरल ने आंतक मचा रखा है। केरल के कोझिकोड में सबसे पहले इसके मामले देखने में आए थे। इस वायरल से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्सपर्ट के मुताबिक यह वायरल चमगादड़ों से फैलता है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :अनिल विजराहुल गाँधीनिपाह वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी