लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः जननायक जनता पार्टी विधायक ने रचा इतिहास, 72 साल की उम्र में MA की ऑनलाइन परीक्षा

By भाषा | Updated: October 5, 2020 18:39 IST

सिंह 1970 के दशक में राजनीति में आने से पहले कुछ समय के लिए शिक्षक भी रह चुके हैं। सिंह का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। पिछले वर्ष हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जजपा में शामिल होने से पूर्व वह कांग्रेस के सदस्य थे।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान अपने समय का अच्छा उपयोग करते हुए अध्ययन किया और ऑनलाइन परीक्षा दी।ईश्‍वर सिंह ने कोरोना संकट के दौरान लॉेकडाउन को एक अवसर के रूप में लिया और पढ़ाई में जुट गए।72 साल की उम्र में कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय से ऑनलाइन परीक्षा दी है। वह तीसरी बार एमए कर रहे हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह (72) ने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है। जजपा ने यह जानकारी दी।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि गुहला चीका से विधायक पहले ही सार्वजनिक प्रशासन और इतिहास तथा विधि में एमए कर चुके हैं। उन्होंने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से परीक्षा दी। जजपा ने कहा, ‘‘एक निजी छात्र के रूप में, विधायक ईश्वर सिंह ने कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान अपने समय का अच्छा उपयोग करते हुए अध्ययन किया और ऑनलाइन परीक्षा दी।

शनिवार को वह दो साल के डिग्री पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए।’’ सिंह 1970 के दशक में राजनीति में आने से पहले कुछ समय के लिए शिक्षक भी रह चुके हैं। सिंह का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। पिछले वर्ष हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जजपा में शामिल होने से पूर्व वह कांग्रेस के सदस्य थे।

ईश्‍वर सिंह ने कोरोना संकट के दौरान लॉेकडाउन को एक अवसर के रूप में लिया और पढ़ाई में जुट गए। इसके बाद उन्‍होंने 72 साल की उम्र में कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय से ऑनलाइन परीक्षा दी है। वह तीसरी बार एमए कर रहे हैं।

कैथल जिले के गुहला से विधायक ईश्वर सिंह के कोरोना काल में जो कुछ किया है वह हर किसी को प्रेरित करने वाला है। 72 वर्षीय ईश्वर सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान की एमए की प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है।

ईश्‍वर सिंह ने राजनीतिक विज्ञान में एमए के लिए प्राइवेट स्‍टूडेंट के तौर पर खुद को कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय (केयू) पंजीकृत किया था। इसके बाद उन्‍होंने लॉकडाउन के समय का सदुपयोग कर पढ़ाई की और घर पर ही ऑनलाइन परीक्षाएं दी।

टॅग्स :जननायक जनता पार्टीहरियाणादुष्यंत चौटालाकांग्रेसमनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष