लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लगाया जाएगा कोविड-19 का परीक्षण टीका

By भाषा | Updated: November 20, 2020 00:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 नवंबर कोविड-19 के संभावित टीके “कोवैक्सीन” के तीसरे चरण के परीक्षण के तहत हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वेच्छा से इसे लगवाने की पेशकश की है। उन्हें शुक्रवार को यह टीका लगाया जाएगा।

भाजपा के 67 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में परीक्षण के तौर पर टीका लगाया जाएगा। यह टीका स्वदेशी तौर पर विकसित किया जा रहा है।

विज ने आज ट्वीट किया, “पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के दल की निगरानी में मुझे कल सुबह 11 बजे अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस के टीके ‘कोवैक्सीन’ का परीक्षण टीका लगाया जाएगा जो भारत बायोटेक का उत्पाद है। ”

उन्होंने कहा कि वह परीक्षण के तौर पर टीका लगाने के लिए स्वेच्छा से आगे आए थे।

विज अंबाला छावनी से विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को कहा था कि हरियाणा में 20 नवंबर से ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण का परीक्षण होगा। उन्होंने कहा कि वह परीक्षण के तहत सबसे पहले टीका लगाने के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी