हरियाणा ने छोड़ा 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी, दिल्ली पर भयानक बाढ़ खतरा

By भाषा | Published: July 29, 2018 11:37 AM2018-07-29T11:37:47+5:302018-07-29T12:08:10+5:30

Yamuna river crosses danger mark in Delhi: हरियाणा ने छोड़ा 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी, दिल्ली पर भयानक बाढ़ खतरा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सहित अपनी सरकार के आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

Haryana has left more than 5 lakh cusecs of water, Kejriwal held an emergency meeting | हरियाणा ने छोड़ा 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी, दिल्ली पर भयानक बाढ़ खतरा

Delhi under danger as Yamuna river crosses danger mark: हरियाणा ने छोड़ा 5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी, दिल्ली पर भयानक बाढ़ खतरा

नयी दिल्ली, 28 जुलाई: यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद हालात का जायजा लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सहित अपनी सरकार के आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की।

अधिकारियों ने बताया कि कल शाम सात बजे जल स्तर 205.30 मीटर पर पहुंच गया जिसके बाद अधिकारियों ने निचले इलाकों से लोगों को निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू किया। केजरीवाल ने कहा कि सारे विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा ने पांच लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा है। हालात पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाई। यह पानी कल शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। प्रशासन जहां से भी लोगों को निकालकर ले जा रहा है, वहां पर उनसे सहयोग करने को कहा जा रहा है। सारे विभाग हाई अलर्ट पर हैं। बाढ़ से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति के लिए नियंत्रण कक्ष का नंबर 1077 है।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर गया और शाम सात बजे तक 5,63,186 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जल स्तर और बढ़ने की आशंका है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर शाम सात बजे तक बढ़कर 205.30 मीटर हो गया और इसमें और बढ़ोतरी होने की आशंका है। 



आज सुबह जारी एक बयान में कहा गया था, ‘‘दिल्ली के पुराना रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 28 जुलाई की सुबह सात बजे 204.92 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से ऊपर है। जल स्तर में और वृद्धि हो रही है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद कल चेतावनी जारी की गयी थी। 

बयान के मुताबिक, ‘‘सभी कार्यपालक इंजीनियरों / क्षेत्र के अधिकारियों को पानी जारी करने, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर और केंद्रीय जल आयोग / एमईटी के परामर्श या पूर्वानुमान के बाबत नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने और उचित उपाय करने का अनुरोध किया गया है ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।’’ 

परामर्श में कहा गया, ‘‘केंद्रीय जल आयोग, ऊपरी यमुना संभाग-नई दिल्ली ने दिल्ली रेलवे पुल (उत्तरी दिल्ली) के लिए बाढ़ का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली रेलवे पुल पर पानी का स्तर 28 जुलाई को सुबह नौ बजे 205 मीटर था (चेतावनी का स्तर 204.00 मीटर है)।’’ 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इसके पड़ोसी इलाकों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इससे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होगी और कहीं-कहीं पर ‘‘भारी से लेकर बहुत भारी बारिश’’ होने की संभावना है।
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

English summary :
After crossing danger mark of Yamuna river, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal held an emergency meeting with top officials of his government, including Chief Secretary Anshu Prakash, to take some update of the situation.


Web Title: Haryana has left more than 5 lakh cusecs of water, Kejriwal held an emergency meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे