लाइव न्यूज़ :

निजी क्षेत्र की नौकरी में 75% कोटा: हरियाणा सरकार HC के स्टे के खिलाफ पहुंची SC, कहा- महज 90 सेकंड में दे दिया फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2022 11:50 IST

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 फीसदी कोटा प्रदान करने वाले कानून पर गुरुवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार के प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण वाले कानून रोक लगा दी थी। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 फीसदी कोटा प्रदान करने वाले कानून पर गुरुवार को पंजाब और हरियाणाहाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब शुक्रवार को हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी। 

रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आज सीजेआई एनवी रमना बेंच के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि कल हाई कोर्ट ने मुझे महज 90 सेकंड सुनने के बाद फैसला दे दिया और अधिनियम पर रोक लगा दी। अभी आदेश आया नहीं है। फैसले की कॉपी हम लाएंगे। सोमवार को मामले की सुनवाई की जाए। ऐसे में सॉलिसिटर जनरल के अनुरोध को लेकर सीजेआई ने कहा कि अगर फैसले की कॉपी आती है तो सोमवार को सुनवाई करेंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार के प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण वाले कानून रोक लगा दी थी। बता दें कि पिछले साल हरियाणा सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण वाले कानून की अधिसूचना जारी की थी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में यह नियम 15 जनवरी 2022 से लागू होना था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा सरकार ने इस नियम के तहत राज्य के युवाओं को 30 हजार रुपये तक की सैलरी वाली निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना था। 

बताते चलें कि हरियाणा सरकार ने पिछले साल कहा था कि इस नए कानून के तहत सभी कंपनियां, सोसायटी, ट्रस्ट, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म और 10 या अधिक को रोजगार देने वाला कोई भी व्यक्ति और या संस्था इस अधिनियम के दायरे में लाया जाएगा। यही नहीं, इस कानून में उद्योगपतियों के सुझावों पर कुछ बदलाव भी किए गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि यह नियम हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा।

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहरियाणाहाई कोर्टनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं