लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने तीन जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को शुक्रवार शाम तक विस्तार दिया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जनवरी हरियाणा सरकार ने ''शांति एवं व्यवस्था भंग होने से रोकने के लिए'' सोनीपत, झज्जर और पलवल जिलों में शुक्रवार शाम पांच बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को विस्तार देने की घोषणा की। बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शन के बाद इन तीनों जिलों में मंगलवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

हरियाणा के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया, '' हरियाणा की सीआईडी के एडीजीपी द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि हालात अब भी तनावपूर्ण हैं और हरियाणा से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इलाकों में हिंसा फैल सकती है जो कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के चलते उत्पन्न हुई थी।''

आदेश के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंग्ल सेवाओं के निलंबन को विस्तार दिया है जोकि सोनीपत, पलवल और झज्जर जिलों में 29 जनवरी शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक