लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में अब लड़कियों को ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ मिलेगा पासपोर्ट, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा

By सुमित राय | Updated: July 13, 2020 18:38 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि छात्राओं को उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी होने पर पासपोर्ट प्रदान किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में लड़कियों को ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी होने पर पासपोर्ट प्रदान किया जाएगा।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया।लड़कियों का पासपोर्ट बनाने की पूरी प्रक्रिया कॉलेज में ही पूरी की जाएगी।

हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि राज्य में लड़कियों को ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी होने पर पासपोर्ट प्रदान किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि लड़कियों का पासपोर्ट बनाने की पूरी प्रक्रिया कॉलेज में ही पूरी की जाएगी।

करनाल में 100 छात्रों को लर्निंग लाइसेंस और फ्री हेलमेट प्रदान करने के लिए आयोजित कार्यक्रम 'हर सर हेलमेट' के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "राज्य सरकार ने फैसला किया है कि सभी छात्राओं को अपनी स्नातक की डिग्री के साथ अपने संस्थानों से पासपोर्ट प्राप्त करना चाहिए।" 

'हर सर हेलमेट' कार्यक्रम के तहत मनोहर लाल खट्टर ने 100 विद्याथियों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और फ्री हेलमेट प्रदान किए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि सभी विधानसभा के 1-1 हजार विद्याथियों को लाइसेंस दिए जाएंगे, ताकि वो ट्रैफिक नियमों से अच्छा तरह अवगत हो जाएं।

इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "इस तरह का कार्यक्रम राजनीतिक विषय से अलग है और इसके दीर्घकालिक परिणाम होंगे। हेलमेट पहनने से दुर्घटनाओं में मृत्यु की संख्या कम हो सकती है। देश में रोजाना लगभग 1300 दुर्घटनाएं होती हैं और बिना हेलमेट के पीड़ितों में से अधिकांश की मौत उनकी चोटों के कारण होती है। हरियाणा में दुर्घटनाओं में लगभग 13 लोग प्रतिदिन मरते हैं।"

मनोहर लाल खट्टर ने कहा हेलमेट के कारण दुर्घटना होने पर बचने की संभावना 80 प्रतिशतक है। (फोटो सोर्स- एएनआई)

उन्होंने कहा, "अध्ययन से पता चलता है कि यदि कोई व्यक्ति हेलमेट पहनकर वाहन चलाता है, तो दुर्घटना होने की स्थिति में उसके जीवित रहने की संभावना 80 प्रतिशत है।"

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरपासपोर्टहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’