लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः कांटे की टक्कर, खट्टर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बढ़ाई बढ़त, आखिर किसकी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 11:48 IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी तरलोचन सिंह से 7,047 मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नेता सतीश नांदल से 8,505 मतों से आगे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट पर भाजपा की सोनाली फोगाट से 10,000 मतों से आगे चल रहे हैं।सोनीपत की बरोदा सीट से भाजपा के योगेश्वर दत्त कांग्रेस के श्री कृष्ण हुड्डा से 430 मतों से आगे चल रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 38 पर भाजपा आगे चल रही है जबकि 27 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। इंडियन नेशनल लोक दल दो सीटों पर जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी तरलोचन सिंह से 7,047 मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नेता सतीश नांदल से 8,505 मतों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई आदमपुर सीट पर भाजपा की सोनाली फोगाट से 10,000 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके भाई कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्र मोहन पंचकुला सीट से भाजपा के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता से महज 29 मतों से आगे चल रहे हैं।

सोनीपत की बरोदा सीट से भाजपा के योगेश्वर दत्त कांग्रेस के श्री कृष्ण हुड्डा से 430 मतों से आगे चल रहे हैं। कैथल सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लीला राम से 293 मतों से आगे चल रहे हैं। जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला उचान कलां सीट से करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रेमलता से 10,420 मतों से आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos