लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः पीएम मोदी ने कहा- सोनीपत मतलब, किसान, जवान और पहलवान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 16:24 IST

अगले 5 साल में इसी के दम पर हमने सशक्त हरियाणा, सशक्त हिंदुस्तान बनाने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर पर कांग्रेस के बयान किसके काम आ रहे हैं, उसका इस्तेमाल कहां किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि आप ऐसा क्यों बोल रहे हो? पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की कौन सी केमिस्ट्री है? इस चुनाव में आपको इसका जवाब ढूंढना ही होगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सोनीपत में कहा कि सोनीपत मतलब, किसान, जवान और पहलवान। इस त्रिशक्ति को मजबूत करने के लिए भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर आपके सपनों को पूरा करने की भरपूर कोशिश की है।

अगले 5 साल में इसी के दम पर हमने सशक्त हरियाणा, सशक्त हिंदुस्तान बनाने का संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर पर कांग्रेस के बयान किसके काम आ रहे हैं, उसका इस्तेमाल कहां किया जा रहा है। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि आप ऐसा क्यों बोल रहे हो? पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की कौन सी केमिस्ट्री है? इस चुनाव में आपको इसका जवाब ढूंढना ही होगा। 

कांग्रेस के कुशासन में न तो जवान सुरक्षित थे, न हरियाणा के किसान और न ही खिलाड़ियों का हित सुरक्षित था। किसान के खेत पर इन्होंने भ्रष्टाचार की फसल उगाई और खेल में इन्होंने घोटालों की उपज काटी है। ये पहली बार हुआ है, जब किसान को बीज से लेकर बाजार तक के संपूर्ण समाधान मिल रहे हैं। ये पहली बार हुआ है, जब मंडियों को तकनीक से जोड़ने के लिए, पारदर्शी सिस्टम बनाने के लिए गंभीर प्रयास हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के किसानों को सिर्फ मौसम की मेहरबानी के भरोसे ना रहना पड़े। गांव-गांव में पानी की जो हमारी पुरानी व्यवस्थाएं थीं, उनको फिर से जिंदा करना ज़रूरी है। भाजपा का विकास उन उद्यमियों के आत्मविश्वास में दिखता है, जिनको मुद्रा योजना से आसान ऋण मिला, स्वरोज़गार का ज़रिया मिला।

भाजपा की सरकार ने जो काम किया है, वो हर वंचित, हर शोषित, हर पिछड़े के घर में दिखता है। भाजपा का विकास उस गरीब बहन की आंखों में दिखता है, जिसको गैस कनेक्शन मिला और घर में शौचालय बनने से इज्जत मिली, सम्मान मिला। भाजपा का विकास उन युवाओं के चेहरे पर दिखता है, जिनको कौशल विकास की सुविधा मिली और खर्ची-पर्ची के कल्चर से मुक्ति मिली।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में जात-बिरादरी और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव करने के बजाय, सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर सरकार चलाई। भाजपा की सरकार ने जो विकास किया है, वो यहां की सड़कों पर दिखता है, यहां के गरीबों के घर में दिखता है। 

आज हरियाणा बेटियों की रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा में पूरे हिंदुस्तान के लिए प्रेरणा का स्थान बन गया है। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत भी हरियाणा से शुरु हुई और गरीब मरीजों का सहारा बन चुकी है। आज 50 लाख लोगों को इससे लाभ मिल चुका है।

 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीधारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"