लाइव न्यूज़ :

Haryana Election Results 2024: विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले 3 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को किया समर्थन?, धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देब से मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2024 16:52 IST

Haryana Election Results 2024: भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अपना समर्थन देने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस प्रतिद्वंदी कुलदीप शर्मा को 35,209 मतों के अंतर से हराया।बहादुरगढ़ सीट से निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी दिनेश कौशिक को हराया था।धर्मेंद्र प्रधान और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की।

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो निर्दलीय विधायकों देवेंद्र कादयान और राजेश जून ने सरकार के शपथ ग्रहण के बाद उसे अपना समर्थन देने का फैसला किया है। जून कांग्रेस के बागी नेता हैं जबकि कादयान ने भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। कादयान ने सोनीपत जिले की गनौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंदी कुलदीप शर्मा को 35,209 मतों के अंतर से हराया।

जून ने झज्जर जिले की बहादुरगढ़ सीट से अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी दिनेश कौशिक को हराया था। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले तीन निर्दलीय उम्मीदवारों में हिसार से भाजपा नेता नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हैं।

भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली ने बुधवार को कहा कि कादयान और जून ने भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अपना समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को दोनों निर्दलीय विधायकों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की।

प्रधान हरियाणा में भाजपा के चुनाव प्रभारी हैं तो देव राज्य के सह-प्रभारी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते हुए मंगलवार को राज्य में लगातार तीसरी जीत हासिल की और सत्ता बरकरार रखी। भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट पर जीत हासिल की। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024सावित्री जिंदलनवीन जिंदलHaryana Assemblyनायब सिंह सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारतHaryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2 सीट और 3 प्रत्याशी, संजय भाटिया, करमवीर सिंह बौद्ध और सतीश नांदल में मुकाबला, कुल विधायक 90 और जीतने के लिए चाहिए 31 वोट

भारतहरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया 12वां राज्य बजट 2026-27, पांच हजार सुझावों को बजट प्रस्ताव में किया गया शामिल

भारत'एक-एक पैसा वापस मिलेगा': हरियाणा के सीएम ने 590 करोड़ रुपये के IDFC फ्रॉड में कार्रवाई का किया वादा

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत