लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: महिला दिवस पर दुष्यंत चौटाला की घोषणा- खंड विकास परिषद, जिला परिषद और सरपंच महिलाओं को स्कूटर देगी राज्य सरकार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 8, 2020 22:45 IST

राज्य सरकार ने उन महिलाओं को ही स्कूटर देगी जिन्होंने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिला दिवस के अवसर पर खंड विकास परिषद, जिला परिषद से जुड़ी महिलाओं और सरपंच महिलाओं को स्कूटर देने की घोषणा की है।राज्य सरकार उन महिलाओं को ही स्कूटर देगी जिन्होंने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। 

हरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिला दिवस के अवसर पर खंड विकास परिषद, जिला परिषद से जुड़ी महिलाओं और सरपंच महिलाओं को स्कूटर देने की घोषणा की है। राज्य सरकार उन महिलाओं को ही स्कूटर देगी जिन्होंने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। 

इसके अलावा जींद में एक कार्यक्रम में दुष्यंत चौटाला ने गांवों में सीवरेज की समस्या दूर करने की बात कही। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, चौटाना ने कहा कि कम से कम दस हजार की आबादी वाले गांवों में सरकार सीवरेज की व्यवस्था कराएगा। उन्होंने स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते हुए यह बात कही। 

उन्होंने जींद में एक ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने की बात कही और कहा कि अगर कोई ग्राम पंचायत 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराए तो विकास परियोजना शुरू कर दी जाएगी। 

चौटाला ने अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन तलाशने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जींद में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले 15-20 दिनों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए निविदा जारी की जाएगी। 

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया के गांवों के स्कूलों की सूची बना लें ताकि वहां पहली कक्षा से ही अंग्रेजी मीडिया पढ़ाई शुरू कराई जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों में प्ले स्कूल भी खोले जाएंगे। 

टॅग्स :हरियाणादुष्यंत चौटालालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए