लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या पर सीएम खट्टर का ऐसा रिएक्शन, बोले- जिसपर 13 केस, उसके साथ कुछ भी संभव!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 28, 2019 15:27 IST

हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद मच सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीके हॉस्पिटल के बाहर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया।सीएम खट्टर ने कहा कि विकास के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज थीं। विकास की छवि खराब थी।

हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद मच सकता है। सीएम खट्टर ने कहा, ' विकास के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज थीं। विकास की छवि खराब थी। ऐसे में खराब छवि वाले व्यक्ति के साथ कुछ भी हो सकता है। यह व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है। पुलिस टीमें बनाई गई हैं। दोषियों को नहीं बख्शा नहीं जाएगा।'

इससे पहले हरियाणा के एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने कहा था कि हरियाणा कांग्रेस नेता विकास चौधरी की गुरूवार को फरीदाबाद में हुई हत्या का संबंध संभवतया उसके आपराधिक रिकार्ड से है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि चौधरी की आपराधिक पृष्ठभूमि थी और उसके खिलाफ 2007 के बाद से उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अवैध उगाही, अपहरण, हत्या के प्रयास जैसे मामलों की 13 प्राथमिकी दर्ज हें। 

उन्होंने कहा कि उसकी हत्या का संबंध संभवतया उसके आपराधिक अतीत से हो सकता है। विर्क ने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस की सात टीमों का गठन किया गया है और फरीदाबाद पुलिस को भरोसा है कि मामले की जल्द ही हल कर लिया जायेगा। फरीदाबाद पुलिस आयुक्त खुद जांच पर निगाह रख रहे हैं।

दूसरी तरफ इस घटना को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। बीके हॉस्पिटल के बाहर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा