लाइव न्यूज़ :

सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को यूपी की कार ने रौंदा, दो की मौत, गांव में पसरा मातम

By भाषा | Updated: July 4, 2022 07:34 IST

पुलिस ने एक मृतक के भाई की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यशपाल ने शिकायत में बताया कि पलवल की तरफ से आई तेज रफ्तार ऑल्टो कार (यूपी-31, एटी-1095) ने पांचों युवकों को टककर मार दी, जिससे पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे पलवल की तरफ से आई तेज रफ्तार ऑल्टो कार (यूपी-31, एटी-1095) ने पांचों युवकों को टककर मार दीअस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने लोकेश व उसके साथी विवेक को मृत घोषित कर दिया इस हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में कुंडली-मानेसर-पलवल (केजीपी) मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे पांच युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। युवकों को यूपी नंबर की एक कार ने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर मारकर कार चालक मौके से भाग गया।

पुलिस ने एक मृतक के भाई की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि पेलक गांव के निवासी तोताराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि केजीपी मार्ग पर उसका भाई लोकेश, पेलक गांव निवासी उसके साथी विवेक, सौरभ, सन्नी व हरीश फौज में भर्ती की तैयारी करने के लिए दौड़ लगा रहे थे।

यशपाल ने शिकायत में बताया कि पलवल की तरफ से आई तेज रफ्तार ऑल्टो कार (यूपी-31, एटी-1095) ने पांचों युवकों को टककर मार दी, जिससे पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित भाग गया। पांचों घायल युवकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने लोकेश व उसके साथी विवेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल हुए सौरभ, सन्नी व हरीश को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल भेज दिया गया।

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं। 

टॅग्स :हरियाणाFaridabadउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos