लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जिस बयान को बताया जा रहा है विवादित, हरियाणा बीजेपी ने ट्वीट कर दी सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2019 16:04 IST

मनोहर लाल खट्टर पिछले साल भी ऐसी बात कह चुके हैं जिससे विवाद खड़ा हो गया था। उस दौरान उन्होंने छेड़छाड़ और रेप के मुद्दे पर बयान दिया था। खट्टर ने कहा था कि रेप और छेड़छाड़ की जो घटनाएं हैं ये 80 से 90 फीसदी जानकारों के बीच में होती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनोहर लाल खट्टर की 'कश्मीर से दुल्हन लाने' वाली बात पर ही विवाद खड़ा हो गया।खट्टर शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक बयान पर मचे शोर शराबे के बाद हरियाणा की बीजेपी इकाई ने इस सफाई दी है। हरियाणा बीजेपी के ट्वीटर हैंडल से मनोहर लाल खट्टर के बयान वाले वीडियो को शेयर किया गया और कहा गया कि-

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बात कर रहे हैं और लिंगानुपात कम होने के कारण उत्पन्न हुए समस्याओं को उदाहरण दे कर समझा रहे हैं। अब ऐजेंडे के नाते तोड़ मरोड़ कर बातें करने से पहले पूरा वीडियो सुनें।

मनोहर लाल खट्टर की 'कश्मीर से दुल्हन लाने' वाली बात पर ही विवाद खड़ा हो गया। खट्टर का इशारा संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्मकर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने की ओर था। 

खट्टर शुक्रवार को फतेहाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, "अगर लड़कियों की तादाद लड़कों से कम हो तो दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे (ओ पी) धनखड़जी ने कहा था कि उन्हें (दुल्हनों को) बिहार से लाना होगा। लेकिन कुछ लोगों ने कहा, कश्मीर खुला है, लिहाजा उन्हें (दुल्हनों को) वहां से लाया जाएगा। इसके आगे उन्होंने कहा- लेकिन मजाक से हटकर, सवाल यह है कि अगर अनुपात (लिंग अनुपात) सही रहे तो समाज में संतुलन ठीक रहेगा।" 

गौरतलब है कि धनखड़ ने 2014 में कहा था कि अगर हरियाणा के लड़कों को राज्य में सही जोड़ीदार नहीं मिला तो वह बिहार से उनके लिये दुल्हन लेकर आएंगे। हरियाणा अपने लिंग अनुपात के लिये बदनाम रहा है।

मनोहर लाल खट्टर पिछले साल भी ऐसी बात कह चुके हैं जिससे विवाद खड़ा हो गया था। उस दौरान उन्होंने छेड़छाड़ और रेप के मुद्दे पर बयान दिया था। खट्टर ने कहा था कि रेप और छेड़छाड़ की जो घटनाएं हैं ये 80 से 90 फीसदी जानकारों के बीच में होती हैं। काफी समय तक एकसाथ घूमते हैं, अनबन होने पर एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मुझे रेप किया। खट्टर के इस बयान का काफी विरोध हुआ था।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब