लाइव न्यूज़ :

ओबीसी कोटा पर हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की, क्रीमी लेयर की गणना में वेतन और कृषि आय भी जोड़ा

By विशाल कुमार | Updated: November 22, 2021 09:25 IST

वेतन और कृषि आय समेत सभी स्रोतों से आय को क्रीम लेयर की गणना में शामिल करने वाले हरियाणा सरकार की 2018 की अधिसूचना को शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई थी, जिसने इस साल अगस्त में यह कहते हुए आदेश को रद्द कर दिया था कि आय एकमात्र मानदंड नहीं हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रीमी लेयर की गणना के लिए हरियाणा सरकार ने उसमें वेतन और कृषि आय को शामिल कर लिया।सुप्रीम कोर्ट ने कहा था वेतन और कृषि से आय को क्रीमी लेयर की पहचान के लिए नहीं माना जा सकता।

चंडीगढ़: अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) उम्मीदवार के क्रीमी लेयर की गणना करने के लिए हरियाणा सरकार ने उसमें वेतन और कृषि आय को भी शामिल कर लिया जबकि केवल तीन महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे ही आदेश को रद्द कर दिया।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 1992 के एक फैसले में ओबीसी आरक्षण का लाभ क्रीमी लेयर को देने से इनकार करते हुए कहा था कि वेतन और कृषि से आय को क्रीमी लेयर की पहचान के लिए नहीं माना जा सकता है।

इसके बाद केंद्र ने 1993 में इस बिंदु को दोहराते हुए एक आदेश जारी किया. इसका मतलब यह था कि क्रीमी लेयर की पहचान के लिए माता-पिता की आय की गणना करते समय, आय जैसे कि जोत (कृषि योग्य जमीन) और अकेले व्यवसाय से होने वाली आय पर विचार किया गया था।

हालांकि, हरियाणा सरकार ने 2018 में एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि यह निर्धारित करते समय कि कौन क्रीमी लेयर से संबंधित है, वेतन और कृषि आय समेत सभी स्रोतों से आय पर विचार किया जाएगा।

इसे शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई थी, जिसने इस साल अगस्त में यह कहते हुए आदेश को रद्द कर दिया था कि आय एकमात्र मानदंड नहीं हो सकता है।

अदालत के आदेश में क्रीमी लेयर की पहचान के लिए वेतन और कृषि आय पर विचार करने की अवैधता का विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन 1993 के सरकारी आदेश का उल्लेख किया गया था।

हरियाणा सरकार की 17 नवंबर की अधिसूचना में माता-पिता के पदों का उल्लेख है जो ओबीसी उम्मीदवार को आरक्षण के लिए अयोग्य बनाते हैं.

हरियाणा सरकार ने इससे पहले 2016 में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें वस्तुतः टू-ग्रेड क्रीमी लेयर की शुरुआत की गई थी, जिसमें कहा गया था कि ओबीसी को आरक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होगी, 3-6 लाख रुपये के ब्रैकेट में विचार करने से पहले ओबीसी को प्राथमिकता दी जाएगी। हरियाणा में क्रीमी लेयर की आय में कटौती 6 लाख रुपये है।

इस अधिसूचना को भी 2018 के आदेश के साथ शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई थी और इसे रद्द कर दिया गया था।

टॅग्स :हरियाणाOBCमनोहर लाल खट्टरसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप