लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: बबीता फोगाट ने दिया सनी देओल के 'माफी' वाले ट्वीट पर शानदार जवाब, हुआ वायरल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 21, 2019 13:37 IST

Babita Phogat, Sunny Deol: सनी देओल द्वारा बबीता फोगाट से मागी मांगने वाले ट्वीट पर दादरी से बीजेपी की उम्मीदवार और स्टार रेसलर ने दिया शानदार जवाब

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल ने ट्विटर पर दादरी से बीजेपी उम्मीदवार बबीता से मांगी थी माफीबबीता ने सनी देओल के माफी वाले ट्वीट का शानदार अंदाज में दिया जवाब

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए दादरी से बीजेपी की उम्मीदवार और स्टार रेसलर बबीता फोगाट ने बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल की माफी पर ट्विटर पर शानदार जवाब दिया है, जो वायरल हो रहा है। 

दरअसल, बबीता फोगाट ने चुनाव प्रचार के लिए दादरी में एक रोड शो का आयोजन किया था, जिसमें सनी देओल को भी हिस्सा लेना था, लेकिन वह अपने प्लेन में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इसमें शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने बबीता फोगाट से इस कार्यक्रम में भाग न ले पाने के लिए क्षमा मांगी।

सनी देओल ने जताया था बबीता के रोड शो में ना शामिल होने पर खेद

सनी ने बबीता के रोड शो में शामिल ना हो पाने के लिए ट्विटर पर जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सनी ने लिखा, 'देश की महान सुपुत्री एवं चरखी दादरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बहन बबीता फोगाट द्वारा आयोजित रोड शो में जहाज में आए तकनीकी खराबी के कारण पहुंच नहीं पाया। इसके लिए क्षमा चाहता हूं, और मेरी तरफ से बहन को ढेर सारी शुभकमनाएं।'

बबीता फोगाट ने दिया सनी देओल को शानदार जवाब

सनी देओल के इस ट्वीट पर बबीता फोगाट ने अपने जवाब से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने सनी के इस ट्वीट पर लिखा कि आपको माफी मांगने की जरूरत नहीं है और आपका संदेश ही मेरे लिए आशीर्वाद है। 

बबीता ने लिखा, 'जरूरी नहीं रिश्ते मिलने से ही कायम रहें, मन में प्रेम और सम्मान हो तो रिश्ता मज़बूत रहता है। सनी देओल भाई आपको किसी प्रकार की क्षमा मांगने की जरूरत नहीं। आपका प्रेम और आशीर्वाद जो हमेशा मिला है वो बस इस छोटी बहन पर यूं ही सदा बना रहे। आपका यह संदेश ही मेरा आशीर्वाद है।'

हरियाणा विधानसभा चुनावों की 90 सीटों के लिए सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :बबीता फोगाटसनी देओलहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील