लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभाः कांडा ने दिया भाजपा को समर्थन, कांग्रेस सहित कई ने बोला हमला, राजनीति शुरू

By भाषा | Updated: October 25, 2019 16:29 IST

निर्दलीय विधायक कांडा ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने और अन्य निर्दलीय विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी को बिना किसी शर्त ‘‘समर्थन’’ देने का फैसला किया है। सिरसा सीट से जीत दर्ज करने वाले कांडा ने कहा, ‘‘ मेरा परिवार 1926 से संघ से जुड़ा है। मेरा पिता भाजपा से जुड़े हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में छह विधायकों ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात भी की है। भाजपा के कांडा का प्रस्ताव स्वीकार करने के कदम की भाजपा नेता उमा भारती और विपक्षी कांग्रेस ने आलोचना की है।

सरकार गठन से महज छह सीट दूर भाजपा को हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा ने ‘‘बिना किसी शर्त समर्थन’’ देने का एलान कर दिया है।

कांडा आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में आरोपी हैं। निर्दलीय विधायक कांडा ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने और अन्य निर्दलीय विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी को बिना किसी शर्त ‘‘समर्थन’’ देने का फैसला किया है। सिरसा सीट से जीत दर्ज करने वाले कांडा ने कहा, ‘‘ मेरा परिवार 1926 से संघ से जुड़ा है। मेरा पिता भाजपा से जुड़े हैं।’’

दिल्ली में छह विधायकों ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात भी की है। भाजपा के कांडा का प्रस्ताव स्वीकार करने के कदम की भाजपा नेता उमा भारती और विपक्षी कांग्रेस ने आलोचना की है। उमा भारती ने एक ट्वीट में अपनी पार्टी को आगाह करते हुए कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की साफ छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब कांडा हरियाणा सरकार में मंत्री थे तो उस वक्त के नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बयानों को देखिए। उस वक्त भाजपा का क्या रुख था?”

सुरजेवाला ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांडा को हटा दिया था। यह भाजपा का दोहरा मापदंड है। सत्तारूढ़ पार्टी ने राज्य में सबसे अधिक 40 सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन बहुमत से वह छह सीटें पीछे रह गई।

वहीं कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 10 सीटें हासिल की है। वहीं सात निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। गौरतलब है कि कांडा पर 2012 में एक एयर होस्टेस को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा था।

राज्य में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कांडा गृह मंत्री थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे खिलाफ केवल धारा 306 का एक गलत मामला है।’’ कांडा ने अपने खिलाफ अन्य मामले दर्ज होने की खबरें खारिज करते हुए कहा, ‘‘ आरोप लगाना आसान है।’’

कांडा की ‘एमडीएनआर एयरलाइन’ में काम करने वाली गीतिका शर्मा पांच अगस्त 2012 को उत्तरपश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में अपने घर पर मृत मिली थी। गीतिका ने चार अगस्त को आत्महत्या करने से पहले एक पत्र में लिखा था कि कांडा के ‘‘उत्पीड़न’’ के कारण वह यह कदम उठा रही है। कांडा ने इन आरोपों को खारिज किया था। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था और अभी वह जमानत पर बाहर हैं। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब