लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः उकलाना से बीजेपी प्रत्याशी आशा को ससुराल वालों ने दिया ऐसा तोहफा, भर गया आत्मविश्वास!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 3, 2019 08:33 IST

आशा खदेड़ ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'मेरी शादी को 13 साल हो गए। मैं अपने ससुराल कभी बिना पर्दा के नहीं आई हूं। मैं यहां कि बहू हूं। गांव वालों के लिए ये बातें मायने रखती हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देउकलाना से बीजेपी प्रत्याशी आशा खदेड़ ने संस्कृत और अंग्रेजी में एमए किया है।ससुराल वालों ने कहा हम चाहते हैं कि वो पर्दा हटाकर चुनाव पर फोकस करे और जीत दर्ज करे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के हिसार की उकलाना (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है। यहां से बीजेपी की उम्मीदवार आशा खेदड़ कभी अपने ससुराल बिना पर्दा के नहीं गई हैं। लेकिन ससुराल के साथ ही अब वो पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिना पर्दे के चुनाव प्रचार कर रही हैं। ये आत्मविश्वास उन्हें ससुराल वालों की एक पहल के बाद आया।

आशा खदेड़ ने संस्कृत और अंग्रेजी में एमए किया है। उनकी पीएचडी भी पूरी होने वाली है। आशा खदेड़ ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'मेरी शादी को 13 साल हो गए। मैं अपने ससुराल कभी बिना पर्दा के नहीं आई हूं। मैं यहां कि बहू हूं। गांव वालों के लिए ये बातें मायने रखती हैं।'

पर्दा हटाने के फैसले के बारे में बताते हुए आशा ने कहा, ''टिकट की घोषणा के बाद मैं अपने ससुराल गई। वहां करीब 2 हजार लोग इकट्ठा थे। मुझे आश्चर्य हुआ कि सभी लोगों ने मुझे पर्दा हटाने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि वोटर के पास पूरे विश्वास के साथ जाएं और उन्होंने मुझे बेटी बुलाया। उन्होंने कहा कि ऐसी शुरुआत घर से ही की जानी चाहिए। अब मैं गांवों में बिना पर्दा के घूमती हूं।'

जिला परिषद सदस्य राजबीर खेदड़ का कहना है कि एक राजनेता अगर अपना चेहरा ढककर रखे तो अच्छा नहीं लगता। कल को जब वो विधानसभा के लिए चुनी जाएंगी और मंत्री बनती हैं तो बड़े-बड़े आयोजनों में पर्दे में जाना उचित नहीं लगेगा।

गांव के पूर्व सरपंच शमशेर सिंह का कहना है कि गांव की बहू होने के नाते वो पर्दे में थी। लेकिन अब वो पर्दे में रहकर वोटरों से कैसे मिलेगी। हम चाहते हैं कि वो पर्दा हटाकर चुनाव पर फोकस करे और जीत दर्ज करे।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019उकलाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?