लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2024: 11 प्रत्याशी की घोषणा, कलायत से चुनाव लड़ेंगे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, देखें प्रत्याशियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2024 19:53 IST

Haryana Assembly Elections 2024: उम्मीदवारों के नामों को पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइनेलो ने बहादुरगढ़ से शीला राठी को मैदान में उतारा है। इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं। मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन कालांवाली (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Haryana Assembly Elections 2024: इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रामपाल माजरा कैथल जिले के कलायत विधानसभा क्षेत्र से पांच अक्टूबर को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी ने रविवार को सात और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है । पार्टी ने हाल ही में चुनावों के लिए अपनी पहली सूची में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

इनेलो ने बहादुरगढ़ से शीला राठी को मैदान में उतारा है। वह इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं। राठी की फरवरी में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पार्टी सूची के अनुसार, वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह चौटाला सिरसा जिले के रानिया से चुनाव लड़ेंगे, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी लाडवा से, उमेद लोहान नारनौंद से, तैयब हुसैन भीमसीका हथीन से और मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन कालांवाली (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे।

इनेलो के अनुसार, उम्मीदवारों के नामों को पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने मंजूरी दी है। इससे पहले, इनेलो ने कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे। उसने यमुनानगर और महेंद्रगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इनेलो ने 11 जुलाई को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूर्व सहयोगी बसपा के साथ हाथ मिलाया था। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019इंडियन नेशनल लोक दलOm Prakash Chautala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतWHO WAS Om Prakash Chautala: कौन थे ओम प्रकाश चौटाला?, 5 टाइम हरियाणा के मुख्यमंत्री और 7 बार बने विधायक

भारतFormer Haryana CM Om Prakash Chautala: 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस?, हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?