लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2024: कौन हैं कुमारी सैलजा?, कांग्रेस सांसद सीएम की रेस में सबसे आगे, जानें समीकऱण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 22:42 IST

Haryana Assembly Elections 2024: कुमारी सैलजा दलित समाज से आती हैं. हरियाणा कांग्रेस में इस समाज का अहम रोल है.

Open in App
ठळक मुद्देसभी नेताओं में फिलहाल कुमारी सैलजा का नाम सबसे आगे चल रहा हैं. हरियाणा सीएम रेस में कुमारी सैलजा की दावेदारी प्रबल बता रहे हैं. हरियाणा की अगली सीएम के रूप में कुमारी सैलजा का नाम सबसे आगे चल रहा है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे कल (8 अक्टूबर) घोषित होंगे. नतीजों से पहले आए सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का दावा किया गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का भी अनुमान यही है कि यहां 10 साल बाद भाजपा सत्ता से दूर रहेगी. कांग्रेस अकेले दम पर सरकार बनाने जा रही है. एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के बाद हरियाणा में सीएम फेस को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. वोटों की गिनती से पहले हरियाणा सीएम फेस को लेकर कई नेताओं की दावेदारी दिख रही हैं. जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा, उनके पुत्र और सांसद दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सिंह सूरजेवाला और कुमारी सैलजा के नाम की चर्चा है.

लेकिन इन सभी नेताओं में फिलहाल कुमारी शैलजा का नाम सबसे आगे चल रहा हैं. कई राजनीतिक विश्लेषक हरियाणा सीएम रेस में कुमारी सैलजा की दावेदारी प्रबल बता रहे हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं वो 6 प्रमुख कारण, जिसके चलते हरियाणा की अगली सीएम के रूप में कुमारी सैलजा का नाम सबसे आगे चल रहा है.

कुमारी सैलजा का दलित होना

कुमारी सैलजा दलित समाज से आती हैं. हरियाणा कांग्रेस में इस समाज का अहम रोल है. कहा जा रहा है कि इस बार के मतदान में भी दलित समाज ने कांग्रेस को वोट दिया है. हरियाणा में दलित वोट कांग्रेस के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसे इसी से समझ सकत हैं कि कांग्रेस ने पिछले दो दशक से वहां अपना अध्यक्ष पद दलित को ही सौंप रही है. इसमें फूलचंद मुलाना, अशोक तंवर, कुमारी सैलजा और अभी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान का नाम आता है.

कुमारी सैलजा का महिला होना

कुमारी सैलजा महिला हैं. उनकी गिनती खुद के दम पर राजनीति में एक लंबी लकीर खिंचने वाली नेता के रूप में होती है. कुमारी सैलजा गांधी परिवार की करीबी है. राहुल-प्रियंका के साथ-साथ उनकी सोनिया गांधी से भी अच्छी बनती है. माना जाता है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस में महिलाओं का वोट खूब मिला है. ऐसे में पार्टी महिला नेता को सीएम का सर्वोच्च पद देकर बड़ा संदेश दे सकती है. 

कुमारी सैलजा की साफ-सुधरी छवि

पांच बार की सांसद कुमारी सैलजा की छवि साफ-सुधरी है. अभी तक उनपर भ्रष्टाचार या फिर अन्य बड़े विवाद का दाग नहीं लगा है. दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर कई घोटालों के आरोप लग चुके हैं. ऐसे में बदलाव के दौर से गुजर रही कांग्रेस कुमारी शैलजा को आगे बढ़ा सकती है.

विवादों से कोई नाता नहीं

कुमारी सैलजा का विवादों का कोई नाता नहीं है. इस बार भले ही चुनाव से ठीक पहले उनकी नाराजगी की चर्चाएं चली थी. लेकिन ये महज चर्चा ही थी. शैलजा चुनाव प्रचार में भी सक्रिय रही. साथ ही दलित और महिला वोटरों को एकजुट कर कांग्रेस में पाले में लाने की कवायद करती रही. 

विकास प्रेरित राजनीति

इस साल हुए चुनाव में कई जगहों से विकास, रोजगार, महंगाई जैसे बुनियादी मुद्दे वोटरों के मन में थे. माना जाता है कि वोटिंग भी इन सब मुद्दों पर ही हुई. भाजपा का ब्रांड मोदी अब कमजोर पड़ चुका है. ऐसे में कांग्रेस धीरे-धीरे वापसी कर रही है. हरियाणा में भी ऐसा ही कुछ हुआ है. अब बात सीएम फेस की है तो यहां बनने वाले नए सीएम की सोच, समझ, अनुभव के साथ-साथ उनकी विकास प्रेरित छवि को ध्यान में रखा जाएगा. इन सब चीजों में कुमारी सैलजा आगे निकलती नजर आ रही है.

कुमारी सैलजा का जनाधार बड़ा

कुमारी सैलजा भले ही सिरसा की लोकसभा सांसद हैं. इससे पहले वो दो बार राज्यसभा की भी सदस्य रही हैं. लेकिन इसके बाद भी पूरे हरियाणा में उनका प्रभाव अच्छा है. खास कर दलित और महिलाओं पर कुमारी सैलजा की पकड़ मजबूत है. कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह ने राजनीति में जो कुछ हासिल किया था, उसे उनकी बेटी अब और आगे बढ़ा रही है. ऐसे में सैलजा के नाम की चर्चा सीएम फेस पर ज्यादा हो रही है. हालांकि रिजल्ट के बाद सीएम कौन होगा, इसकी घोषणा कांग्रेस हाईकमान ही करेगी.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम