लाइव न्यूज़ :

Haryana polls 2024: 25 सितंबर को पहली रैली को संबोधित करेंगी मायावती, हरियाणा में बसपा और इनेलो में गठजोड़, जानें गणित

By राजेंद्र कुमार | Updated: September 13, 2024 15:32 IST

Haryana Assembly Elections 2024: बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद चुनाव प्रचार का दायित्व संभाले हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबसपा इस बार हरियाणा में इनेलो के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं.बसपा ने 37 और इनेलो ने 53 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं. दलित समाज पर पकड़ होने के नाते बसपा को कई सीटों पर जीत भी हासिल हुई है.

Haryana Assembly Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती हरियाणा में 25 सितंबर को पार्टी की पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. देश के उप राष्ट्रपति रहे देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को मायावती हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के साथ मिलकर इस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी. बसपा नेताओं के अनुसार, इस बार हरियाणा के विधानसभा चुनावों में बसपा और इनेलो का गठबंधन भाजपा और कांग्रेस को अपनी ताकत का अहसास कराएगा. इस गठबंधन के जीते नेता ही हरियाणा में सरकार के गठन में अहम रोल निभाएंगे. फिलहाल वहां मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद चुनाव प्रचार का दायित्व संभाले हुए हैं.

इसलिए हुआ इनेलो से गठबंधन

बसपा इस बार हरियाणा में इनेलो के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं. इस गठबंधन के तहत बसपा ने 37 और इनेलो ने 53 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं. बसपा नेताओं का दावा है कि हरियाणा में पार्टी का बड़ा आधार है और दलित समाज पर पकड़ होने के नाते हरियाणा में बसपा को कई सीटों पर जीत भी हासिल हुई है.

लेकिन कुछ चुनावों में देश के अन्य राज्यों की तरह ही हरियाणा में भी बसपा का जनाधार घटा. हालांकि हरियाणा में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए मायावती के बीते पंद्रह वर्षों में इनेलो, जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) और लोसुपा (लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी को अपेक्षित जीत चुनावों में हासिल नहीं हुई.

बसपा नेताओं का कहना है कि हरियाणा में जेजेपी बनने के बाद से इनेलो का वोट बैंक लगातार कम हुआ है. बसपा के साथ भी ऐसा ही हुआ है. ऐसे में बसपा और इनेलो के नेताओं ने अकेले चुनाव मैदान में उतारने के बजाए मिलकर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया. इस फैसले के तहत मायावती की यह कोशिश है कि इनेलो और बसपा के वोट गठबंधन के उम्मीदवारों को मिले.

ताकि हरियाणा में बसपा और इनेलो के प्रभाव वाली सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की जा सके. अब इसी सोच के तहत मायावती ने हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चुनावी सभा को संबोधित करने का फैसला किया है.

इसी क्रम में 25 सितंबर को बसपा और इनेलो की पहली संयुक्त चुनावी जनसभा होगी. इसके बाद मायावती चार और जनसभाओं को हरियाणा में संबोधित करेंगी. यह चार जनसभाएं कहाँ और किस तारीख को होगी जल्दी ही इसका ऐलान किया जाएगा.  

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019बीएसपीमायावतीइंडियन नेशनल लोक दलOm Prakash Chautala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो